जानिए सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कैसे मनाया भाजपा की जीत का जश्न

उत्तराखंड के देहरादून राज्य में भाजपा अध्यक्ष महानगर देहरादून सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित महानगर भाजपा कार्यालय परेड़ ग्राउड़ पर गुजरात विधानसभा चुनाव में हुई ऐतिहासिक विजय का जश्न ढौल नगाढौं, मिठाई वितरण एवं आतिशबाजी के साथ बहुत ही शानदार तरीके से मनाया गया।
कार्यक्रम में  मंत्री गणेश जोशी, महापौरसुनील उनियाल ‘गामा’, विधायक रायपुर उमेश शर्मा ‘काऊ’ विधायक कैण्ट सविता कपूर की उपस्थिति रही और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की सराहना की।अपने उद्बोधन पर कार्यक्रम में पधारे सभी पदाधिकारियों का महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने स्वागत व अभिनन्दन किया।मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जिस प्रकार से गुजरात में भाजपा ने परचम लहराया है वह प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का उत्साहवर्धन करने वाला है।

महापौर सुनील उनियाल ‘गामा’ ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमें मोदी जी जैसा पीएम और नड्डा जी जैसे राष्ट्रीय अध्यक्ष का नेतृत्व मिला है।रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ व कैण्ट विधायक सविता कपुर ने कहा कि गुजरात की जीत से निश्चित तोर से हर भाजपा कार्यकर्त्ता उत्साही जिससे आगामी लोकसभा व नगर निकाय चुनावों में भाजपा को बल मिलेगा।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने गुजरात की ऐतिहासिक विजय पर कहा कि गुजरात की जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है उसकी खुशबू चारों तरफ महसूस कर सकते हैं, अग्रवाल जी ने गुजरात की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त किया।इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री रविन्द्र कटारिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश डोरा, निरंजन डोभाल, महानगर मंत्री सुनील शर्मा, महानगर मंत्री हरीश कोहली, पूर्व महानगर महामंत्री राजेंद्र ढिल्लो, प्रदेश महिला मोर्चा सह मीडिया प्रभारी पूनम शर्मा मण्डल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी, विजेंद्र थपलियाल, विशाल गुप्ता, पूनम नौटियाल, मंजू कोटनाला, रुद्रेश शर्मा, प्रकाश बडोनी, मण्डल महामंत्री अर्चना बागढ़ी, विपिन खण्डूड़ी, दिनेश सती, पार्षद विशाल कुमार, पार्षद अंकिल अग्रवाल, पार्षद सतीश कपुर, पार्षद अनिल रस्तोगी, कपुर महिला मोर्चा महामंत्री पुष्पा बडंथ्वाल, मण्डल उपाध्यक्ष सुषमा कुकरेती, रंजीत सेमवाल , मीडिया सह प्रभारी शाकुल उनियाल, कार्यालय प्रमुख विनोद शर्मा, राजेश बडोनी, संतोष सेमवाल, मोहित शर्मा, महानगर आई०टी० प्रभारी अनुराग भाटिया सह वत्सल कुमार,  सोशल मीडिया प्रभारी श्याम सुन्दर चौहान् सह प्रभारी सौरव कपुर अनीता सक्सेना, मुकेश राठौर, रानी सैनी, पार्षद पार्षद विमला गौड़, महानगर किसान मोर्चा अध्यक्ष नीटू कंबोज, प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा आशीष शर्मा, महामंत्री सुभाष बालियान, पवन त्रिपाठी, सुनील राजौरिया, आदि मौजूद रहे l

कार्यक्रम का संचालन महानगर भाजपा के महामंत्री रतन सिंह चौहान द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top