Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

उथल पुथल भरे माहौल में महराज का बड़ा बयान – देवतुल्य है पार्टी का कार्यकर्ता: सतपाल महाराज

देहरादून से कार्यकारी संपादक आशीष तिवारी की विशेष रिपोर्ट –

एक तरफ जहाँ प्रदेश की राजनीती में उथल पुथल और हलचल तेज़ हैं , एक तरफ जहाँ खेमों से सरदार पाला बदलने को तैयार दिखाई दे रहे हैं वहीँ भाजपा में अपनी अहम भूमिका निभा रहे दिग्गज राजनैतिज्ञ और कैबिनेट मंत्री सतपाल का बड़ा बयान आया है। पूर्व कांग्रेसी और मौजूदा धामी सरकार में वरिष्ठ मंत्री महाराज की माने तो उनके लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता देव तुल्य है। उन्होंने साफ़ किया कि वो कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श और समवन्य कर विकास कार्यों को धरातल पर उतार रहे हैं। अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करने के साथ-साथ जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुने। सियासी बादलों के घुमड़ते गरज़ के बीच पाबो ब्लाक के पिनानी में एग्री बिजनेस ग्रोथ सेंटर के लोकार्पण अवसर पर प्रदेश के जलागम, पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने मन की ये बात कही है जिसका इशारा साफ़ समझ आ रहा है ।इन दिनों रोजाना बड़ी संख्या में सतपाल महाराज जन सहभागिता करते हुए विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं जिसको जल्द होने वाले चुनाव की तैयारी से भी जोड़ा जा सकता है। प्रदेश के जलागम, पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान आज एक बार फिर करोड़ों रूपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।उन्होने पाबो ब्लाक में जलागम विभाग के कोटली में 35 लाख, पिनानी में 15 लाख की लागत से बने एग्रीविजनेस ग्रोथ सेंटर नव-निर्मित भवन एवं 25 लाख की धनराशि से बने आरओ प्लांट और 35 लाख की 10 मशीनों के साथ ही पांग में 10 लाख की लागत से बने कलेक्शन सेन्टर का लोकार्पण भी किया।
कैबिनेट मंत्री महाराज ने जिला योजना के अन्तर्गत 25.90.से बनने वाले 5 किमी लम्बे पिनानी मोटर मार्ग से नौगुडू तक मोटर मार्ग का शिलान्यास करने के अलावा राजकीय इन्टर कालेज, चम्पेश्वर में 10.17 लाख से निर्मित गढ़ी गांव मल्ला पेयजल योजना फेज-1 व 12.98 लाख रूपये की गढ़ी गांव तल्ला फेज-1 का लोकार्पण करने के साथ ही झंगरबौ मैं 5-16 किमी मोटर मार्ग पाबौ-दमदेवल जिसकी लागत 121.63 लाख है का शिलान्यास और सन्यो, चम्पेश्वर में विधायक निधि से निर्मित कार्यों और सन्यो पेयजल योजना फेज-1 जिसकी लागत 15.68 लाख की योजना का लोकार्पण कर करोड़ों रूपये की योजनाओं की सौगात दी।

शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह के दौरान पिनानी में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उपस्थित क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनियों की मौजूदगी में कहा कि ग्रोथ सेन्टरों की स्थापना पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों के अनुरूप सुदूरवर्ती क्षेत्रों के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

 

इस अवसर पर भाजपा पोखडा मण्डल अध्यक्ष महिपाल, पिनानी की प्रधान ममता देवी पोखरियाल, वीरेंद्र सिंह, सुधीर, सतेंद्र सिंह, शैलेन्द्र दर्शन, पंकज, विनोद सिंह, पुरुषोत्तम, दीपक सिंह, महाराज सिंह, वीरेन्द्र प्रसाद, सरोजनी नेगी,  पजलागम प्रबंधन विभाग गढ़वाल के परियोजना निदेशक सनातन एवं उप परियोजना निदेशक रविकान्त मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top