Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

मंत्री सौरभ बहुगुणा साकार कर रहे सर्वोत्तम उत्तराखंड का विजन

टीम धामी के प्रभावशाली और क्षेत्र में योजनाओं को लेकर सक्रिय कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपनी कार्यशैली और विजन से उत्तराखंड को सर्वोत्तम राज्य बनाने की दिशा में तेज़ी से कामयाबी हासिल की है। इसी कड़ी में अपने विभाग के कार्यो की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पशुपालक, दुग्ध पालकों को बेहतर सुविधाएं देना उनकी प्राथमिकता है । कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पशुपालन विभाग में तीन नई योजनाएं जिसमें गोट वैली प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसके अलावा 13 जिलों में प्रोजेक्ट चल रहा है। उन्होंने बताया कि पांच बकरियां लोन लेने पर 11 बकरियां विभाग देता है। इसके अलावा पोल्ट्री वैली योजना को भी शुरू किया गया है।

पशुपालन विभाग में तीन नई योजनाएं शुरू की

कैबिनेट मंत्री ने बताया की अभी तक 1941 किसानों ने इस योजना का फायदा उठाया है। पशु पालन विभाग के तहत पशुओं की एम्बुलेंस को भी शुरू किया गया है। जिसमें अभी तक चार हजार से ज्यादा कॉल प्राप्त हुई है। मंत्री ने बताया कि किसान क्रेडिड योजना के तहत डेढ़ लाख रुपए दिए जाते हैं। जिसके तहत 84606 किसान क्रेडिड कार्ड बने हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पशुपालन विभाग के तहत पहले कोई फंड नही रहता था। लेकिन अब मुख्यमंत्री लाइव स्टॉक मिशन के तहत फंड जमा है। इसके अलावा गंगा गाय योजना में अब किसान को दो गाय या दो भैंस भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि पहले पांच गाय का प्रावधान था। लेकिन किसानों की मांग पर सरकार ने ये फैसला लिया है।मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड पहला राज्य बना है जिसने भूसे पर 50 फीसदी सब्सिडी दी है। इसके अलावा राज्य में दिसम्बर में 25 फीसदी दूध के उत्पादन में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही 13 जिलों में दुग्ध संघ में दुग्ध उत्पादन बढ़ा है।

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया सरकार बायो गैस प्लांट शुरू करने जा रही है। जिसके लिए किसानों से गोबर भी खरीदा जाएगा।दुग्ध संघ में कुछ कर्मचारी वित्तीय अनियमित्तताओ में शामिल थे। जिसके खिलाफ हँकारि सर्कार ने कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि स्किल डेवलपमेंट विभाग में हमने कई काम किए हैं। पहले आईटीआई से पास आउट बच्चों को आठ से 10 हजार रुपए वेतन शुरू में मिलता थे। लेकिन सरकार की कोशिश के चलते कम्पनियों को आईआईटी में प्रशिक्षण देने के चलते 25 हजार के करीब बच्चों को शुरू में वेतन मिलना शुरू हो रहा है।

ITI करने वाले 16 बच्चों को भेजा गया जापान – सौरभ बहुगुणा

मंत्री बहुगुणा ने बताया कि तीन साल के लिए 3000 हजार बच्चों को टाटा के साथ भी MOU प्रशिक्षण के लिए किया गया है। ITI के बच्चों की मांग पर ड्रेस कोड चेंज किया गया। बच्चों को ड्रेस भी मुफ्त दी जाए इसके लिए सीएम से इस सम्बंध में बात की जाएगी। उन्होंने बताया कि ITI के बच्चों को भी विदेश में भेजने की शुरूआत की गई है। अभी तक 16 बच्चों को जापान भेजा गया है। जबकि सात बच्चों के कॉल लेटर आने वाले हैं। सौरभ बहुगुणा ने बताया कि फिशरीज में भी कई योजना के तहत काम हो रहा है। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना शुरू की गई है। हमारी सरकार ने क्लस्टर फार्मिंग पर जोर दिया है। एक्वा पार्क भी सितारगंज में बनने जा रहा है।मत्स्य पलकों को दी जाने वाली बिजली पर अब कमर्शियल दर नहीं लगेगी। इसके साथ ही घरेलू दर पर बिजली मुहैया कराई जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि किसानों को प्रति यूनिट 3.5 रुपए की बचत हो रही है। इसके अलावा गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को सरकार में प्राथमिक पर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top