Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

देहरादून की नई डीएम और स्मार्टसिटी की सीईओ सोनिका की धाकड़ एंट्री, अधिकारीयों और ठेकेदारों को दे दिया सख्त संदेश,मुख्यमंत्री का विज़न है सर्वोपरि

न्यूज वायरस नेटवर्क

जिलधिकारी, देहरादून/मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिका जी द्वारा स्मार्ट सिटी लि0 के अन्य अधिकारियों के साथ आज दिनांक 16 जुलाई को देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत क्रियान्वित परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया ,निरीक्षण के समय सभी सम्बन्धित विभागों, कार्यदायी संस्थाओं एवं डी0एस0सी0एल0 तथा पी0एम0सी0, डी0एस0सी0एल0 के अधिकारी उपस्थित रहें।स्थलीय निरीक्षण के दौरान देहरादून स्मार्ट सिटी के अधिकारी द्वारा स्मार्ट टॉयलेट परियोजना के अन्तर्गत बन रहे सभी स्मार्ट टायलेटों का निरीक्षण किया गया एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया की सभी स्मार्ट टॉयलेट का कार्य शीघ्र किसी पूर्ण कर लिया जाए।बहल चौक से क्लॉक टावर एव ई0सी0 रोड की ओर स्मार्ट रोड का निरीक्षण किया गया इस दौरान कार्यदायी सस्था कों निर्देशित किया गया की कार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु श्रमिकों की संख्या बढाकर कार्य किया जाए तथा आम जनमानस को कार्यो के चलते असुविधा का सामना ना करना पडें इस बात का पूर्ण ध्यान रखा जाए।मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सम्बन्धित विभाग द्वारा कार्य में बाधा उत्तपन्न करने वाले इलेक्ट्रिक पोलों, होर्डिंग्स आदि यथाशीघ्र हटा लिया जाए। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि मासिक एवं साप्ताहिक कार्ययोजना बनाकर देहरादून स्मार्ट सिटी को प्रस्तुत की जाए।परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसमें तथा कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया की कार्य को शीघ्र करने हेतु समुचित श्रमिकों की संख्या के साथ कार्य किया जाए साथ ही निर्देशित किया गया कि पार्किग में टाइल्स आदि लगाने का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए।तिब्बती मार्केट की नाली निर्माण का कार्य के बाद फुटपाथ निर्माण का कार्य जनहित में प्राथमिकता के अनुसार पूर्ण किया जाए। यह भी निर्देशित किया गया की कार्यहित में अपने संसाधानों में वृद्धि की जाए जैसे निर्माण सामग्री, मजदूर, मशीन एवं निमार्ण सामग्री स्टोर आदि तथा मासिक एवं साप्ताहित कार्ययोजना बनाकर देहरादून स्मार्ट सिटी को प्रस्तुत की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top