Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

16 अक्टूबर से लागू होगी नई शिक्षा नीति

उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के तहत 16 अक्तूबर से नई शिक्षा नीति लागू होगी। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के अनुसार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इसकी शुरूआत करेंगे। उच्च शिक्षा में एनईपी लागू करने के लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इसके लागू होने से जहां छात्र-छात्राओं को च्वाइस बेस्ड रोजगारपरक शिक्षा मिल सकेगी, वहीं शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा मंत्री पहले उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बीजापुर अतिथि गृह में सुबह 9:30 बजे से बैठक लेंगे।

इसके बाद सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति-2020 की शुरूआत होगी। एनईपी को लागू करने के बाद केन्द्रीय मंत्री बीएचईएल हरिद्वार स्थित राजकीय इंटर कॉलेज जाएंगे।

जो कालेज में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक प्रदीप नेगी के अध्यापन कार्यों का अवलोकन करेंगे। दोपहर बाद केन्द्रीय शिक्षा मंत्री पतंजलि योगपीठ हरिद्वार स्थित आचार्यकुलम के वार्षिक समारोह में शामिल होंगे। देर शाम हरिद्वार से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top