कार-होम लोन पर अब आपको अधिक EMI भरनी पड़ेगी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(RBI) ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25% बढ़ा दिया है। इसके बाद सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। RBI गवर्नर शशिकांत दास ने मुंबई में कहा कि रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी हुई, 0.25% बढ़ाकर 6.50% हुआ। उन्होंने कहा कि 2023-24 की चौथी तिमाही में मुद्रास्फीति(inflation) औसतन 5.6% रहने की उम्मीद है। दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-2024 में रियल GDP ग्रोथ 6.4% की संभावना है। निर्मला सीतारमण के 1 फरवरी को बजट पेश करने के बाद MPC की यह पहली बैठक थी। पहले बता दें कि मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हर दो महीने में होती है।

महंगाई काबू में आने के बावजूद फैसला

देश में महंगाई पर नियंत्रण आने के बावजूद आरबीआई ने दरों में बढ़ोतरी का कड़ा फैसला लिया है। रिजर्व बैंक ने लगातार छठी बार नीतिगत दरों (Repo Rate) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। मतलब कि रेपो रेट 6.25% से बढ़कर 6.50% हो गया है। इससे आपको होम लोन से लेकर ऑटो और पर्सनल लोन सब कुछ महंगे हो जाएंगे। आपको अधिक EMI भरनी होगी। उदाहरण के तौर पर 20 साल वाले 30 लाख तक के लोन पर अब आपको 1 लाख रुपए अधिक भरने होंगे।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने तीन दिवसीय एसपीसी बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में मीडिया को बताया। हालांकि एक्सपर्ट पहले ही इसकी संभावना जता चुके थे। इससे पहले दिसंबर, 2022 में हुई MPC बैठक में ब्याज दरों को 5.90% से बढ़कर 6.25% किया गया था। इस तरह बीते साल से अब तक छह बार रेपो रेट में इजाफा हो चुका है। MPC की बैठक में मौजूद 6 में से 4 मेंबर ने रेपो रेट बढ़ाए जाने का समर्थन किया। बता दें कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति(MPC) की बैठक 6 फरवरी को शुरू हुई थी। ये वित्त वर्ष 2022-23 की आखिरी क्रेडिट पॉलिसी है। यह बजट के तुरंत बाद हुई है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि बैंकिग सिस्टम में पर्याप्त लिक्विडिटी मौजूद है। आरबीआई पैनी नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top