Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

पूर्व पीसीसीएफ (हॉफ) राजीव भरतरी को कारण बताओ नोटिस – जाँच की आंच में घिरे

पाखरो टाइगर सफारी निर्माण मामले में शासन की ओर से जांच के लिए एपीसीसीएफ डॉ.कपिल जोशी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। जिसने फरवरी में अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी। जिसमें अवैध पातन के संबंध में गंभीर प्रशासनिक, वित्तीय, विधिक और आपराधिक अनियमितताएं उजागर हुई हैं।

कॉर्बेट नेशनल पार्क के तहत पाखरो टाइगर सफारी निर्माण की जांच की आंच पूर्व पीसीसीएफ (हॉफ) तक पहुंच गई है। पार्क के तहत कंडी मार्ग का निर्माण, मोरघट्टी और पाखरो वन विश्राम गृह परिसर में भवनों का निर्माण, जलाशय का निर्माण बिना वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति के कराए जाने सहित वृक्षों के अवैध पातन मामले में पूर्व पीसीसीएफ (हॉफ) राजीव भरतरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

पूर्व पीसीसीएफ राजीव भरतरी को शासन की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि उक्त अवधि में आप प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) के पद पर कार्यरत थे। प्रकरण के आपके संज्ञान में आने के बावजूद आपकी ओर से इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। न ही दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कोई आरोप पत्र या साक्ष्य शासन को उपलब्ध कराए गए।

इससे स्पष्ट होता है कि आपने अपने कर्तव्य एवं दायित्व का भली भांति निर्वहन नहीं किया है। भरतरी को इस मामले में 15 दिन के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा गया है। खास बात यह है कि इस मामले में अब तक कई अफसरों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन पीसीसीएफ (हॉफ) राजीव भरतरी को उनके पद से हटाए जाने के छह माह बाद नोटिस जारी किया गया है। मीडिया के ज़रिये प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने नोटिस जारी किए जाने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top