Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

अवैध नशे के खिलाफ एसपी श्वेता चौबे का अभियान तेज़ – भांग की खेती पर बड़ी कार्यवाही 

नशे की जड़ पर प्रहार करने में माहिर उत्तराखंड पुलिस की सबसे अनुभवी महिला अफसर और मौजूदा चमोली एसपी श्वेता चौबे नशे के खिलाफ अभियान चला रही हैं। इस अभियान के तहत जनपद चमोली पुलिस द्वारा नशे की रोकथाम व मादक पदार्थों का अवैध क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। चमोली पुलिस को गोपनीय सूत्रो से जानकारी प्राप्त हुई की राजस्व क्षेत्र ग्राम परता व बमोतिया देवाल तहसील थराली में विभिन्न स्थानों पर अवैध भांग की खेती की जा रही है । सूचना पर पुलिस अधीक्षक चमोली ने तत्काल पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

शुक्रवार को गठित पुलिस टीम, राजस्व पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 4 किमी0 की दूरी पैदल चलकर पारथा गांव पहुंचे तो 2 नाली में भांग की खेती थी। मौके पर राजस्व की टीम को बुलाया गया तो अभिलेखों में भू-स्वामी महिपाल सिंह के नाम पर जमीन दर्ज है जिसके विरुद्ध NDPS Act में अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसके बाद पुलिस बल एंव राजस्व विभाग की टीम बमोतिया गांव पहुंचे तो भारी मात्रा में खेतों पर भांग की खेती मौजूद थी। जानकारी करने पर पूरी जमीन रिजर्व फोरेस्ट की थी।

इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अवैध रूप से उगायी गयी 12 नाली भांग की खेती को पूर्ण रूप से नष्ट किया गया। ग्रामीणों को माननीय न्यायालय द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों व NDPS Act के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गयी। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को भांग से होने वाले नुकसान की जानकारी भी दी गयी साथ ही भविष्य में अवैध रुप से इसका उत्पादन करने पर कार्यवाही करने की भी हिदायत दी कि कोई भी व्यक्ति भांग की खेती करते हुए पाया गया तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। एसपी श्वेता चौबे ने बताया है कि चमोली पुलिस और उनकी अनुभवी टीम लगातार अभियान चला कर मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सख्त कार्यवाही कर रही है और आगे भी ये सख्ती नशे के कारोबारियों को ख़त्म करने के लिए जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top