Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

क्या मोदी जी, आपने कैसे लोगों को रखा है ” – असदुद्दीन ओवैसी

विशेष रिपोर्ट – फ़िरोज़ गाँधी असदुद्दीन ओवैसी ने विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल में जमकर प्रचार किया हैं … इस दौरान उन्होंने  सभी पार्टियों पर तीखे हमले और तंज कसे हैं। बलरामपुर जिले की उतरौला विधानसभा सीट पर प्रचार करने पहुंचे ओवैसी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। बीजेपी पर भी ओवैसी जमकर बरसे। ओवैसी ने जहां अखिलेश यादव को मुस्लिम वोटों का सौदागर बताया वहीं प्रधानमंत्री मोदी PM Modi को सबसे लंबा फेंकने वाला नेता बताया। इतना ही नहीं ओवैसी ने कहा हमारी सरकार बनने पर हम एक अल्पसंख्यक मुख्यमंत्री बनाने के साथ दो उपमुख्यमंत्री भी बनाएंगे।
सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि “सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए हम ऐसे हैं जैसे हम इनकी लैला हों। ये दिन भर और रात भर हमारे पीछे पड़े रहते हैं, इसलिए इन्होने हमारी गाड़ी पर गोलियां चलवाई हैं।” अमित शाह पर हमला करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अमित शाह कहते हैं कि अगर हमारी सत्ता दोबारा से आती है तो हम 12वीं के बाद इंटर में दाखिला लेने वालों को लैपटॉप देंगे। वाह क्या मोदी जी, आपने कैसे लोगों को रखा है।”अमित शाह पर Asaduddin Owaisi ने ऐसे कसा तंज: ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी ने एक तरफ छुट्टा जानवरों को खेतों में छोड़ दिया है और दूसरी तरफ ऐसे विचित्र व्यक्ति को मनोरंजन के लिए भेज दिया है। इशारों-इशारों में अमित शाह के ’12वीं के बाद इंटर’ वाले बयान का जिक्र कर ओवैसी ने कहा कि “वह हमारे युवाओं को इंटर के बाद 12वीं पास करवा रहे हैं।” प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए ओवैसी ने कहा कि एक तोप से ज्यादा दूरी तक फेंकने का रिकॉर्ड इनके नाम दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top