Flash Story
पीठ के दर्द से उठना-बैठना हो गया है मुश्किल, तो इन तरीकों से पाएं आराम
केदारनाथ धाम पहुंची मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का लिया जायजा
बेहद गरीब दिखने वाले ये हैं महाराणा प्रताप के वंशज 
पत्नी के नाम पर खरीदते हैं संपत्ति तो जान लें  नियम
भारत में यहां एक दिन में इतने रुपये का ही पेट्रोल-डीजल खरीद सकेंगे लोग 
उधमसिंह नगर : पीलीभीत में बारातियों की गाड़ी पलटी, तीन महिलाओं की मौके पर मौत 
पौड़ी : नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ पौड़ी पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही 
E PAPER OF 02 MAY 2024
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल

Strange Tribe Rules: लुओ जनजाति की महिलाएं पति को बेलन से नहीं मार सकती हैं

दुनियाभर में कई ऐसी जनजातियां हैं जिनमें अजीबोगरीब परंपराएं निभाई जाती हैं। हर जनजाति में अलग-अलग तरह के नियम होते हैं। इसमें कुछ हैरान करने वाली रस्में भी होती हैं। अफ्रीका महाद्वीप के केन्या देश में लुओ जनजाति (Luo Tribe) के लोग रहते हैं। इन्हें ओनागी भी कहा जाता है। लुओ जनजाति की प्रथाएं और संस्कृति काफी अजीब है। यहां संबंध बनाने को लेकर कई तरह के नियम हैं।

मुर्दे के साथ सोती हैं महिलाएंलुओ जनजाति में ये बहुत ही अजीब प्रथा है। इसमें विधवा महिलाओं को अपने पति के शव के साथ सोना होता है। फिर अगर उन्हें सपने में उनका पति प्यार करता हुआ दिखता है तभी माना जाता है कि मृतक ने अपनी पत्नी को शादी के बंधन से मुक्त कर दिया है। इसके बाद ही महिला दूसरी शादी कर सकती है।खुदकुशी करने पर परिजन नहीं मनाते हैं मातमलुओ जनजाति में आत्महत्या को बहुत बड़ा पाप माना जाता है। अगर लुओ जनजाति का कोई सदस्य खुदकुशी कर लेता है

तो उसके शव का अपमान किया जाता है। मृतक के शव पर कोड़े बरसाए जाते हैं। उसके शव को भी अलग श्मशान में दफन किया जाता है। मौत पर परिवार मातम भी नहीं मनाता है।शादी के लिए है ऐसा सख्त नियमलुओ जनजाति में ऐसा नियम है कि छोटा भाई या बहन, बड़े भाई या बहन की शादी से पहले शादी नहीं कर सकती है। इस वजह से बहुत कम लोग अपने जीवनसाथी को पसंद से चुन पाते हैं क्योंकि उनके ऊपर जल्दी शादी करने का दबाव होता है।

संबंध बनाने के लिए तय है समयलुओ जनजाति में फसल की बोआई और कटाई के समय संबंध बनाना बहुत शुभ माना जाता है। इस सीजन में पति का अपनी पत्नी के साथ संबंध बनाना जरूरी होता है। ऐसा माना जाता है कि इस नियम को नहीं मानने से देवता नाराज हो जाते हैं।पति को बेलन से नहीं मार सकती हैं महिलाएंलुओ जनजाति की महिलाएं अपने पति को कभी भी बेलन से नहीं मार सकती हैं। ऐसा करने पर यहां बैन है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे सजा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top