जानिए जीका वायरस से जुड़ी जरूरी जानकारी – सावधानी है ज़रूरी

कोरोना का कहर अभी पूरी तरह से थमा नहीं है कि अब लोग जीका वायरस की आहट से घबराने लगे हैं। जीका वायरस ने धीरे-धीरे करके लोगों को इनफेक्ट करना शुरू कर दिया है। इसे लेकर लोगों के मन में तमाम सवाल हैं कि जीका वायरस क्या है, इसके लक्षण, कारण, इलाज और बचाव क्या हैं।

तो हम आपको बताते हैं कि मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों के उलट यह बीमारी एडीज मच्छर से फैलती है। ये मच्छर दिन के समय ज्यादा एक्टिव रहते हैं।  एडीज की कई प्रजातियां जीका संचारित कर सकती हैं। इनमें से मुख्य है एडीज एल्बोपिक्टस और एडीज इजिप्टी जिसे येलो फीवर मॉस्किटो के रूप में जाना जाता है। तो आइए जानते हैं जीका वायरस से जुड़ी और भी जरूरी जानकारी –

इसके लक्षण कई बार अस्पष्ट होते हैं। इसके शुरुआती लक्षणों में बुखार, रैशेज, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और उल्टी जैसे लक्षण शामिल हैं। जीका वायरस से होने वाला संक्रमण इतना खतरनाक होता है कि अस्पताल में भर्ती होने तक की नौबत आ जाती है।

अगर किसी गर्भवती महिला वायरस से संक्रमित हो जाए, तो अजन्मे बच्चे में मस्तिष्क दोष पैदा हो सकता है, जिसे माइक्रोसेफेली के रूप में जाना जाता है। इसमें नवजात शिशु का मास्तिष्क और सिर सामान्य से आकार में छोटा होगा। जीका वायरस के संक्रमण के बाद लोगों में गुइलेन बैरे सिंड्रोम एक गंभीर ऑटोइम्यून डिसऑर्डर होने की खबर सामने आई हैं, जो सेंट्रल नवर्स सिस्टम को प्रभावित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top