Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

हमारे जीवन में पॉजिटिविटी का क्या महत्व है ?

जीवन में आपका समय चाहे कैसा भी हो मगर आपको हर समय पॉजिटिव रहना चाहिए। पॉजिटिव रहना हमेशा आपको आगे बढ़ाता है अगर आप पॉजिटिव नहीं तो निश्चित तौर पर आप आगे नहीं बढ़ पाएंगे इसलिए हर तरह के माहौल में खुद को सिर्फ सकारात्मक रखें। यही आपके हित में है। पॉजिटिविटी एक ऐसी मानसिक स्थिति है जिसमें हम जीवन के अच्छे पहलुओं को देखने की क्षमता विकसित करते हैं और बुरे पलों से भी सीखने का मौका मिलता है। यह हमें तनाव, चिंता, और नकारात्मकता के साथ संघर्ष करने की क्षमता प्रदान करता है।

जीवन की यात्रा पर अगर कोई महत्वपूर्ण चीज है तो वो है हमारी मानसिकता। आपकी मानसिकता का आपके स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव होता है। जिस तरह के विचार और भावनाएं आप अपने मन में पालते हैं वो आपके शरीर में भी असर करते हैं। यहां इस लेख में हम जानेंगे कि पॉजिटिविटी कैसे हमारे स्वास्थ्य को सुधारती है और कैसे हम सकारात्मक मानसिकता के माध्यम से एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकते हैं।

पॉजिटिविटी का शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

घातक हार्मोन के स्तर को कम करने में मदद करता हैं: पॉजिटिविटी स्वास्थ्यप्रद और खुशहाल जीवन की दिशा में हमारी मदद करती है। यह हमारे तनाव हार्मोन के स्तर को भी कम करने में मदद करती है और शरीर में सकारात्मक प्रभाव डालती है।

इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करने में सहायक: सकारात्मक मानसिकता से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जो बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

पॉजिटिव प्रभाव पर मानसिक स्वास्थ्य: अच्छे मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक: पॉजिटिव मानसिकता भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयुर्वेद में भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह विचारों और भावनाओं को शांत करता है और आत्म-समर्पण की भावना पैदा करता है।

तनाव और डिप्रेशन को कम करने में मदद: पॉजिटिविटी तनाव और डिप्रेशन को कम करने में मदद करती है और आत्म-मनोबल को बढ़ावा देती है।

कुछ उपाय:

ध्यान और मेडिटेशन: ध्यान और मेडिटेशन आपकी मानसिक स्थिति को सकारात्मक दिशा में बदलने में मदद कर सकते हैं।

सकारात्मक सोच: सकारात्मक सोच को विकसित करने के लिए स्वाध्याय, सत्संग, और आध्यात्मिक उपदेश का सहारा ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top