Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

आचार संहिता के बीच सख्त प्रशासन – अब तक भारी मात्रा में कैश जब्त

विशेष रिपोर्ट – आशीष तिवारी
विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की ज़िम्मेदारी स्थानीय प्रशासन और अधिकारीयों पर रहती है। यही वजह है कि आचार संहिता लागू होते ही उत्तराखंड पुलिस और ख़ास तौर पर देहरादून जिला प्रशासन ने जिलाधिकारी आर राजेश कुमार की अगुवाई में सभी सीमाओं पर सख्त चेकिंन  अभियान छेड़ रखा है। सभी जिलों में प्रवेश करने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। यह सिलसिला विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा। पुलिस की चेकिंग में अब तक एक भी नेता या मंत्री का रुपया नहीं पकड़ा गया है। ऐसे में लोगों के बीच चर्चाएं भी चल रही हैं कि क्या नेताजी ईमानदारी से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कुछ लोग पुलिस पर आम जनता को परेशान करने का भी आरोप लगा रहे हैं। इन सब को छोड़कर पुलिस अपना काम कर रही है। पांच जिलों में एक करोड़ छह लाख 20 हजार रुपये पकड़े जा चुके हैं।
चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से प्रदेश के हर जिले और इलाके में प्रशासन नियमों को लेकर सख्त हो गया है। चुनावी आचार संहिता के बीच बड़ी रकम साथ लेकर जाने वाले लोगों पर पुलिस की सख्त नज़र लगी हुई है। इसी कड़ी में बात कुमाऊं तो अब तक यहाँ पर एक करोड़ छह लाख रुपये की बड़ी रकम पकड़ी जा चुकी है। जिनसे नकदी बरामद हुई है उनमें ठेकेदार व आम लोग ही शामिल हैं।देहरादून की बात करें तो आचार संहिता लगने के बाद से ही जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने पुरे जनपद और बॉर्डर इलाकों में सख्त चेकिंग अभियान चला रखा है। इसकी बड़ी वजह है दिल्ली हरियाना और हिमांचल से आने वाली गाड़ियों की भारी संख्या , लिहाज़ा राजधानी से होकर पहाड़ चढ़ने वाली गाड़ियों पर निगरानी रखी जा रही है। जिसमें पुलिस महकमे की भूमिका भी बेहद अहम नज़र आ रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top