Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

डीएम देहरादून R राजेश कुमार का मिशन कोरोना फ्री देहरादून

विशेष रिपोर्ट – आशीष तिवारी
देहरादून के जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने कोरोना फ्री दून बनाने के मिशन  के लिये कोविड संक्रमण की रोकथाम और जनजागरूकता कार्यक्रम को रफ़्तार दी है। इसी कड़ी में  शहर में शासकीय कार्यालयों, बैंक, माॅल, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर चेतावनी पोस्टर, पम्पलेट एवं बैनर चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।
इसी कड़ी में आज दून के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद बैंक, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पण्डितवाड़ी, राजकीय पालिटैक्निक सुद्धोवाला, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी, लो.नि.वि भवन, एफआरआई,  शाॅपिंग माॅल, आदि स्थानों पर पर जिला प्रशासन एवं स्मार्ट सिटी लि0 द्वारा बनाये गए चेतावनी पोस्टर, पम्पलेट, बैनर चस्पा किए जा रहे है, जिनमें मास्क, पहनने, हाथ सेनेटाइज करने, कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन न करने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा आदि चेतावनी प्रदर्शित करती सामग्री चस्पा की जा रही है। साथ ही विभिन्न संस्थानों/प्रतिष्ठानों, देहरादून जू में तैनात सुरक्षा गार्ड को संस्थानों बिना मास्क के व्यक्तियों को प्रवेश न देने के निर्देश दिए। 
जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम हेतु बाजारों में सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क के उपयोग करवाने हेतु सहयोग की अपेक्षा करते हुए व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बिना मास्क के व्यक्ति को सामग्री विक्रय न करने को कहा तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों एवं आने वाले ग्राहकों को अनिवार्यतः मास्क का उपयोग कराने को कहा।
उन्होंने व्यापारिक संगठनों से कहा कि बाजारों में बिना मास्क के घूमने वाले व्यक्तियों को मास्क पहने हेतु कहा जाए तथा बिना मास्क के आने वाले लोगों को सामान विक्रय न करने को कहा। जिलाधिकारी ने जनमानस से कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करने तथा अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपेक्षा की। उन्होंने नव युवक/युवतियों को स्वयं भी मास्क का उपयोग करने तथा अपने आस-पास अन्य को भी कोविड व्यवहार अपनाने को प्रेरित करने की अपेक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top