Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

मुख्यमंत्री ने टैगोर नगर शक्तिफार्म में किया 68.68 करोड़ रूपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उधम सिंह नगर की सितारगंज विधानसभा स्थित टैगोर नगर शक्तिफार्म पहुंचकर 68.68 करोड़ रुपये की कुल 20 योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। जिसमें 29.98 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण व 38.70 करोड़ की 17 योजनाओं का शिलान्यास किया।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर सितारगंज विधानसभा में थारू विकास भवन, अल्पसंख्यक भवन, पर्वतीय विकास भवन एवं बाबासाहेब अंबेडकर भवन बनाए जाने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 18 लाख की लागत से निर्मित राजकीय इंटर कॉलेज बिजटी में दो कक्षा कक्ष का निर्माण कार्य, 490 लाख की लागत से कालाढूंगी-चोरगलिया-सितरगंज-बिजटी राज्य मार्ग सांख्य 41 (सिडकुल -सितरगंज प्रभाग) का सुधारीकरण कार्य, 24.90 करोड़ की लागत से निर्मित विधानसभा क्षेत्र सितरगंज में एनएच 74 के किमी 239 सिरसा मोड़ से शक्तिफार्म तक पहुँच मार्ग निर्माण कार्य का लोकार्पण किया
मुख्यमंत्री ने जिन कार्य योजनाओं का शिलान्यास किया उनमें 67 लाख धनराशि के राजकीय इंटर कॉलेज रुदपुर-सितरगंज में दो कक्षा कक्ष व 3 प्रयोगशाला कक्ष का निर्माण कार्य, 178.23 की लागत से पिपलिया ग्राम, समूह पेयजल योजना कार्य, 105.05 लाख की लागत से मोहम्मद मोहम्मद गंज पेयजल योजना, 446.22 लाख की लागत से निर्मल नगर ग्राम समूह पेयजल योजना, 447.72 लाख की लागत से गोविंद नगर ग्राम समूह पेयजल योजना, 57.83 लाख की लागत से सितारगंज के ग्राम बैकुंठपुर में पड़ागांव मार्ग से दिनकर की चक्की तक मार्ग का नव निर्माण कार्य, 71.91 लाख की धनराशि से सितारगंज के ग्राम गडरिया बाग में रेलवे क्रॉसिंग से नूरपुर पीको तक मार्ग निर्माण कार्य, 114.77 लाख की लागत से बीजटी मार्ग से होते हुए ग्राम करघटा में कलासेन के घर एवं रसोईयापुर मार्ग से बिजटी लिंक मार्ग का नव निर्माण कार्य, 01 करोड़ की लागत से ग्राम गोविंद नगर में पड़गांव चैराहे से जंगल की ओर मार्ग एवं एवं सुधांशु सरकार के घर से परिमल बैरागी के घर तक मार्ग तथा रंजीत नगर से सूखी नदी के बंध तक मार्ग का निर्माण कार्य, 35 लाख की लागत से शक्तिफार्म में सुभाष चौक से देव नगर तक मार्ग का निर्माण, 33 लाख से गड़रियाबा सैयद बाबा की मजार तक मार्ग का पीसी द्वारा सुधारीकरण कार्य, 140 लाख की लागत से ग्राम अजीतपुर के सम्पर्क मार्ग में पल एंव 250 मीटर रॉड का निर्माण कार्य (15 मीटर स्पान), 407.53 लाख की लागत से तहसील सितरगंज हेतु अनावासीय भवनों का निर्माण कार्य, 492.03 लाख की लागत से विकास खण्ड सितारगंज में राजकीय महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्षा कक्षों एंव मिनि ऑडोटोरियम के भवन का निर्माण कार्य, 500 लाख की लागत के समुदायिक स्वास्थय केन्द्र सितारगंज के चिकित्सालय भवन का पुनःनिर्माण कार्य, 482.51 लाख के खामियां नम्बर 04 ग्राम समूह पेयजल योजना का निर्माण कार्य, 191.57 लाख से गडरियाबाग पेयजल योजना का निर्माण कार्य शामिल है।


मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा जब राज्य अपनी सिल्वर जुबली मना रहा होगा तब राज्य देश का श्रेष्ठ आदर्श राज्य होगा। उन्होंने कहा कि उस समय पर राज्य सभी क्षेत्रों में अपने उत्कृष्टता पर होगा। प्रदेश को उत्कृष्ट एवं आदर्श राज्य बनाने हेतु सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top