फिर हड़कंप में आए चोराबारी ग्लेशियर, 2013 में केदारनाथ में मचाई थी तबाही 

चोराबारी ग्लेशियर जो की 2013 के बाद विश्व प्रसिद्ध हुआ था। उसमें शुक्रवार शाम हड़कंप मचाया हालांकि इससे किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन इस पर नजर बनाए हुए है. केदारनाथ मंदिर से करीब 5 किमी की दूरी पर चोराबारी ग्लेशियर स्थित है।आपको बता दे चोराबारी ग्लेशियर में  हिमस्खलन हो रहा था तो वहां मौजूद लोग इसे मामूली घटना मान रहे थे। लेकिन जैसे ही बर्फ के इस पूरे पहाड़ को उतरते देखा गया तो सब समझ गए। केदारनाथ के पीछे एक बार फिर हड़कंप मच गया है। फिलहाल इस पूरे मामले पर प्रशासन की नजर है। प्रशासन यह जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में हिमस्खलन कैसे हुआ।इस बार करीब 12 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए भगवान केदारनाथ पहुंचे हैं। भारी बारिश के बीच भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। विशेष पूजा रात 12 बजे से शुरू होगी। जानकारी के अनुसार अब तक 11 लाख 98 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के द्वार पर पूजा-अर्चना कर पुण्य अर्जित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top