नए साल पर बढ़ेगी परेशानी, जानिए मौसम विभाग का अनुमान

पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड का प्रकोप झेल रहे उत्तर भारत को आने वाले दिनों में कुछ राहत मिलने का आसार है। दिल्ली एनसीआर में आज मौसम सुबह से ही साफ है। बुधवार को भी एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में कोहरे नहीं था और सुबह से ही धूप खिली हुई थी। हालांकि मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 31 दिसंबर से उत्तर भारत में फिर से कोहरा लौटेगा और लोगों को शीतलहर का सामना करना होगा।

मौसम विभाग के अनुमान (IMD Weather Prediction) के मुताबिक, अगले 48 घंटों में उत्तराखंड, पंजाब और बिहार के कई इलाकों में घना कोहरा होने के अनुमान है। इसके 30 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में घना कोहरा पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 29 और 30 दिसंबर के लिए अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में भी घना कोहरा छाने के अनुमान है।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घने कोहरे के साथ शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ाई हुई है। इस बीच दिल्ली में सोमवार को तापमान धर्मशाला (Dharamshala) और देहरादून (Dehradun) से भी ज्यादा कम दर्ज किया गया।

दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान 15.6 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, धर्मशाला का अधिकतम औ न्यूनतम तापमान 18 एवं 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि देहरादून का तापामन 23.2 और 7.8 रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार की सुबह की शुरुआत भी घने कोहरे (Dense Fog) और शीतलहर (Cold Waves) के साथ हुई। दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top