Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

एक अक्टूबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ घसियारी कल्याण योजना की करेंगे शुरुआत

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर एक अक्टूबर को उनके पैतृक गांव पीठसैंण (पौड़ी गढ़वाल) आएंगे। इस दौरान वह वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति व स्मारक का लोकार्पण करेंगे।

रक्षा मंत्री इस अवसर पर घसियारी कल्याण योजना की शुरुआत कर स्थानीय महिलाओं को किट वितरित करेंगे व दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त चेक महिलाओं को सौंपेंगे।

पीठसैंण दौरे के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राठ विकास अभिकरण द्वारा संचालित घसियारी योजना के तहत क्षेत्र की 25 हजार महिलाओं को घसियारी किट वितरित करेंगे। इस किट में दो कुदाल, दो दरांती, रस्सी, एक टिफिन बाक्स, पानी की बोतल और एक किट बैग शामिल है। महिलाएं अपने रोजमर्रा के कार्यों के दौरान इसका उपयोग कर सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top