चार धाम यात्रा को सफल और बिना किसी समस्या के संपन्न कराने के लिए राज्य सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के निर्देशों पर जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार लगातार यात्रा मार्गों पर सख्त नज़र रखे हुए हैं। समय समय पर खुद फील्ड में जाकर रियलिटी चेक भी कर रहे हैं जिससे यात्रिओं की समस्याओं और अधिकारीयों की गंभीरता को परखा जा सके। इसी कर्म में डीएम राजेश कुमार और डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रा की विभिन्न व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं से उनके अनुभव जाने।
तीर्थयात्रियों की सुविधा और यात्रा के दौरान पर्यटकों को सहूलियत मिले इसके लिए निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बस स्टैंड पर वाटर कूलर बढ़ाई जाने के साथ ही मोबाइल टॉयलेट लगाने के निर्देश साथ ही नगर निगम ऋषिकेश के अधिकारियों को बस स्टैंड पर सफाई व्यवस्था हेतु और कार्मिक बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने नटराज चौक पर यात्रियों के ठहरने हेतु बनाए गए यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण किया इस दौरान जिलाधिकारी ने यात्रियों को खुद पीने का पानी भी वितरित किया।
जिलाधिकारी एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मशाला, सहित तो टोकन वितरित करने हेतु बनाए गए स्थल भरत मंदिर इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की समस्याओं को सुना। तथा यात्रियों को जल्द रजिस्ट्रेशन कर यात्रा हेतु रवाना करने का भरोसा दिलाया इस दौरान उन्होंने राजकीय चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया तथा वहां परिसर में ठहराए गए यात्रियों से भी बात की उन्होंने यात्रियों की समस्या को निस्तारण हेतु उप जिलाधिकारी ऋषिकेश सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।