Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

क्वांटम यूनिवर्सिटी ने शिक्षा मंत्री से 150 बेड का अस्पताल बनवाने की मांग की

न्यूज़ वायरस के लिए रुड़की से आशीष तिवारी की रिपोर्ट

देश में क्वालिटी एजुकेशन के लिए मशहूर उत्तराखंड की रुड़की में स्थापित क्वांटम यूनिवर्सिटी ने अपना वार्षिक समारोह का आगाज शानदार तरीके से किया ।कोरोना काल के बाद क्वांटम यूनिवर्सिटी ट्रस्ट के सभी जिम्मेदार शख्सियतों ने विश्वविद्यालय के स्टूडेंट का हौसला बढ़ाते हुए कैंपस में सालाना जश्न धरोहर 2022 का आयोजन किया , जिसमें उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी शामिल हुए।

कैंपस में आयोजित धरोहर 2022 में कैंपस के अलग-अलग फैकेल्टी के स्टूडेंट्स ने तरह-तरह के प्रोजेक्ट का भी प्रदर्शन किया।खास बात यह रही कि 2 साल के लंबे अंतराल के बाद कैंपस में दिख रही चहल-पहल और स्टूडेंट्स के बीच जोश ने पूरे जश्न को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया। कार्यक्रम में तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

परिसर में बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक और अपने प्रोजेक्ट से जुड़े डेमो भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं । कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए हर एक डेस्क का निरीक्षण किया और उनके अविष्कारों की बढ़-चढ़कर प्रशंसा की। आपको बता दें कि क्वांटम यूनिवर्सिटी देहरादून के प्रतिष्ठित व्यापारी और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल गोयल और उनके परिवार का एक बड़ा सामाजिक और शैक्षिक प्रयास है। जो आज देश में अपनी अलग पहचान बना रहा है।

आज क्वांटम विश्विद्यालय रुड़की के वार्षिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने
प्रतिभाग कर रहे छात्रों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी और उनकी प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस दौरान क्वांटम यूनिवर्सिटी की फाउंडर चेयरमैन ने शिक्षा मंत्री से अपील की यूनिवर्सिटी क्षेत्र से लेकर रुड़की तक कोई भी सरकारी अस्पताल ना होने की वजह से छात्रों और गांव वालों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

लिहाजा उत्तराखंड सरकार और शिक्षा मंत्री से विश्वविद्यालय ने गुजारिश की कि वहां डेढ़ सौ बेड का एक सरकारी अस्पताल बनवाया जाए जिससे न सिर्फ छात्रों को सुविधा मिलेगी बल्कि स्थानीय ग्रामीणों को भी बड़ी राहत मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top