Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

Uttarakhand Election 2022: Congress विधायकों में तोड़फोड़ का अंदेशा, बना राजस्थान प्लान

विशेष रिपोर्ट – फ़िरोज़ गाँधी , देहरादून प्रदेश में 14 फरवरी को मतदान के बाद से ही उत्साहित कांग्रेस (Congress) खुश होने के साथ ही आशंकित भी हो गई है, पार्टी को पूरी उम्मीद है कि उसे पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है, कुछ एक्जिट पोल में बहुमत नहीं मिलते देख पार्टी ने त्रिशंकु विधानसभा या विधायकों में तोड़फोड़ के अंदेशे को देखते हुए रणनीति बदली है।

पार्टी ने मंगलवार को प्रदेश Congress कार्यालय में सभी दिग्गज नेताओं, पदाधिकारियों व प्रत्याशियों की बैठक बुलाई है, बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मौजूद रहेंगे।

इसके अतिरिक्त प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश समेत पार्टी के केंद्रीय नेता भी बैठक में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मंगलवार या बुधवार को पहुंच सकते हैं। सूत्रों के अनुसार बैठक में Congress के नवनिर्वाचित विधायकों को सुरक्षित रखने की रणनीति पर भी बैठक में मंथन होगा, नवनिर्वाचित विधायकों को राजस्थान भेजने पर विचार किया जा रहा है।

 

Congress प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने विजयवर्गीय पर ली चुटकी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सेना व अर्धसैनिक बलों के लिए जारी डाक मतपत्रों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए ऐसे मतों को निरस्त करने की मांग की। उन्होंने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में ऐसा दुरुपयोग होने का अंदेशा जताते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा है।
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के प्रदेश में डेरा डालने पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ के लिए कुख्यात भाजपा नेता की मौजूदगी देखते हुए पार्टी को अपने विधायकों की सुरक्षा को लेकर विचार करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top