Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

22 मई से शुरू होगा हेमकुंड साहिब धाम का दर्शन सभी तैयारियां पूरी

उत्तराखंड के पवित्र धामों में बड़ी पहचान रखता है सिखों के पवित्र धाम श्री हेमकुंड साहिब.देश दुनिया से हेमकुंड साहिब का दर्शन करने लाखों श्रद्धालु देवभूमि आते हैं। लिहाज़ा लोगों को इंतज़ार कपाट खुलने का है। अब खबर आ गयी है कि हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई दिन रविवार को 10:30 बजे खुलेंगे. हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने यह जानकारी मीडिया को दी है.उन्होंने बताया कि हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के आसपास बर्फ से ढके रास्तों को खोला जा चुका है.

नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि यात्रा में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए ट्रस्ट ने सभी गुरुद्वारों में लंगर-बिस्तर की उचित व्यवस्था की है. मेडिकल सुविधा का प्रबंध भी किया है.यात्रा मार्ग पर जगह-जगह ट्रस्ट के सेवादार श्रद्धालुओं की सेवा में तैनात रहेंगे. किसी भी प्रकार की मेडिकल परेशानी होने पर एक एंबुलेंस भी गोविंदघाट में खड़ी मिलेगी, जिसमें एक एमबीबीएस डॉक्टर और फार्मासिस्ट भी मरीजों की सेवा में तैनात रहेंगे. उन्होंने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है.इसके पहले चारधाम यात्रा 2022 की तिथियां घोषित हो चुकी हैं.सबसे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे. इसके बाद केदारनाथ और फिर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. 3 मई को अक्षय तृतीया के दिन मां यमुनोत्री और मां गंगोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुलेंगे. उसके बाद द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक केदारनाथ धाम के कपाट इस बार 6 मई को खुलेंगे, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट इस बार 8 मई को खुलेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top