Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

उत्तराखंड की बेटी डॉ सना समीर देशभर के 40 दिग्गज कंटेंट राइटर्स की सूची में हुई शामिल 

न्यूज वायरस नेटवर्क

नैनीताल के सुप्रसिद्ध लेखक, कवि, पत्रकार व समाज सेवी सैय्यद आबाद जाफ़री की बेटी और हाई कोर्ट के युवा वकील काशिफ जाफरी की बहन डॉ. सना समीर को इक्स्चेंज फ़ॉर मीडिया द्वारा कंटेंट राइटर में देशभर में 40 दिग्गजों की सूची में शामिल किया गया है। यह कार्यक्रम 31 मई को मुंबई के प्रसिद्ध गलोकल जंक्शन नेहरू प्लैनेटेरीयम में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में देशभर के एडवरटाइजिंग, कंटेंट जगत के महानुभाव मौजूद थे। इस दौरान एडवरटाइजिंग जगत के महान सेम बल्सारा ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए। इस अवार्ड की सूची में ज़ी टीवी, पेप्सिको जैसी जानी मानी कम्पनियों के लोगों का नाम शामिल था।बता दें कि सना बीते 14 वर्षों से मीडिया और कांटेंट की दुनिया से जुड़ी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके भाई सैय्यद काशिफ़ जाफ़री ने कहा कि सना को इस मुक़ाम पर देखकर उनका पूरा परिवार बहुत खुश है। सना की सफलता पर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।

जिंदगी में बड़ा जरूरी है ये समझना कि क्या जरूरी है।

ये शेर पापाजी कई बार कहा करते थे। मैं खुश हूं कि तुम जिंदगी में एक अच्छा मका़म हासिल कर रही हो ऐसे ही जिंदगी में बहुत बुलंदी तक पहुंचो पापा बहुत ही खुश हैं हम सबको एक-एक करके बुलंदी तक पहुंचते देख कर। बड़ा भाई होने के नाते मैं हमेशा तुम्हारे उज्जवल भविष्य की कामना करता रहूं तुम्हें पापा की तरह बहुत सारे काम करने हैं ।

हम सब मिलकर उनके हर एक सपने को साकार करते हुए समाज में उनका नाम हमेशा रोशन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top