Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

वैक्सीन कोर्बेवैक्स : मांसपेशियों के माध्यम से बच्चों के शरीर में पहुंचाया जाएगा

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अब भारत को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है.कोरोना को हराने के लिए भारत को एक बड़ा हथियार मिल है.ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने बायोलॉजिकल-ई के द्वारा 12 से 18 वर्षों के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन कोरबे वैक्स को फाइनल अप्रूवल दे दिया है. 

कोर्बे वैक्स वैक्सीन को मांसपेशियों के माध्यम से बच्चों के शरीर में पहुंचाया जाएगा. बच्चों को इसकी दो खुराक दी जाएगी वैक्सीन की दोनों खुराक 28 दिनों के भीतर दी जाएगी इसे दो से आठ डिग्री सेल्सियस के ठंडे वातावरण में रखा जाता है.

दरअसल इससे पहले 14 फरवरी को DCGI के विशेषज्ञों की टीम ने बायोलॉजिकल ई को कुछ शर्तों के साथ बच्चों के लिए कोविड-19 टीके ‘कोर्बेवैक्स’ के आपातकालीन समय में उपयोग करने की मंजूरी देने की अनुशंसा की थी.

नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने मीडिया बताया था कि वैक्सीनेशन की जरूरत और उपयोग के लिए और अधिक लोगों को शामिल करने की समीक्षा लगातार की जा रही है.कोर्बे वैक्स को DCGI ने 28 दिसंबर को सीमित आधार पर आपातकालीन स्थिति में उपयोग के लिए DCGI ने अपनी मंजूरी दी थी.

 सूत्रों कि मानें तो CDSCO की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति ने आवेदन पर विचार विमर्श किया और बायोलॉजिकल ई के कोर्बे वैक्स वैक्सीन को 12 से 18 साल से कम उम्र के समूह पर सीमित तौर पर आपातकालीन उपयोग के लिए कुछ शर्तों के साथ मंजूरी देने की अनुशंसा की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top