Flash Story
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री
दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने संभाली भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड की प्रदेश महामंत्री की कमान — नैनीताल से उभरा भाजपा का युवा चेहरा
UPSC में पारदर्शिता की बड़ी जीत: प्रीलिम्स के तुरंत बाद अब ‘प्रोविजनल आंसर-की’—युवा अभ्यर्थी विदुषी पांडेय व हिमांशु कुमार की पहल चर्चा में
भगत सिंह कोश्यारी ने किया देश की सबसे ऊंचाई वाली सड़क पर एमटीबी चैलेंज का शुभारंभ
देहरादून में जीएसटी 2.0 पर विशेष कार्यशाला, उद्योग संगठनों संग गहन चर्चा
सीडीओ डॉ. सैनी ने 16 अंतर्राष्ट्रीय दर्रों की चढ़ाई पार कर बनाया कीर्तिमान
उत्तराखंड में रोजगार का स्वर्णिम युग: पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड व किमाड़ी क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, सड़कों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश

यूक्रेन-रूस विवाद से भारत में बढ़ सकती है महंगाई – पेर्ट्रोल , सोना सब हो जायेगा मंहगा !

यूक्रेन-रूस विवाद के चलते आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है। इस विवाद के कारण इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) का दाम 95 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है। ऐसा करीब 8 साल पहले हुआ था। क्रूड ऑयल महंगा होने से आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ना तय माना जा रहा है। इसके साथ ही इंटरनेशनल मार्केट में नेचुरल गैस की कीमत भी बढ़ रही है। इससे देश के अंदर LPG और CNG की कीमतें भी बढ़ने की पूरी संभावना है। यूक्रेन और रूस विवाद से सोने के दामों को भी सपोर्ट मिल रहा है। इसी का नतीजा है कि ये 50,500 रुपए का लेवल पार कर गया है। इन दोनों देशों के विवाद के चलते कॉपर और एल्यूमीनियम के दामों में भी तेजी देखी जा सकती है।

बढ़ सकते हैं नेचुरल गैस के दाम
यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण सबसे बड़ा खतरा नेचुरल गैस की सप्लाई चेन के डैमेज होने को लेकर है। दुनिया की कुल नेचुरल गैस उत्पादन में 17% हिस्सा रूस का है। ऐसे में यूक्रेन-रूस विवाद से इसकी सप्लाई प्रभवित हो रही है। इससे वैश्विक स्तर पर गैस की कमी का असर दिखने लगा है और आने वाले दिनों में LPG और CNG की कीमतों में प्रति किलो 10 से 15 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
51 हजार रुपए के करीब पहुंचा सोना
रूस-यूक्रेन में तनाव के चलते सोना-चांदी में शानदार तेजी देखने को मिल रहा है। सोना एक बार फिर 51 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 65 हजार रुपए प्रति किलो के करीब पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, आज यानी मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने का भाव 50,547 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, चांदी 64,656 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,909.12 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और चांदी 24 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top