Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

राहुल गाँधी का पारंपरिक वेशभूषा में स्वागत करेंगी महिलाएं –

पीएम नरेंद्र मोदी के बाद अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन उत्तराखंड देखेगा। 16 दिसंबर की देहरादून में होने वाली चुनावी रैली के लिए कांग्रेस चार दिसंबर को हुई पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को आधार बनाकर तैयारी कर रही है। जनसभा में उत्तराखंड की लोक संस्कृति के रंग भी नजर आएंगे।

सभा में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस ने सभी पदाधिकारियों, टिकट दावेदारों को भी भीड़ जुटाने का टारगेट दे दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ जनसभा की तैयारियों की समीक्षा की। प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट को सभी व्यवस्थाओं की देख-रेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोदियाल ने दो टूक कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने साथ जितने भी लोग ला सकता है, उसकी सही-सही संख्या नोट कराए, भावावेश में ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है।राहुल गाँधी का पारंपरिक वेशभूषा में स्वागत करेंगी महिलाएं
जनसभा के लिए प्रदेश प्रेजिडेंट गणेश गोदियाल ने महिला पदाधिकारियों को सुझाव दिया है कि राहुल गाँधी की होने वाली इस मेगा रैली में पांरपरिक वस्त्र-आभूषण के साथ ही अपनी टीम लाएं। प्रदेश सचिव शांति रावत, परिणिता बडोनी, गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा महरा दसौनी इस ख़ास आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं और तयारी शुरू कर दी है। बीते 4 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी परेड ग्राउंड में पहली बड़ी रैली  कर माहौल को चुनावी बना दिया था।  जिसके बाद अब कांग्रेस अपनी ताकत दिखने के लिए तैयारी कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top