Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

दुखद: क्रिकेटर यशपाल शर्मा का हार्ट अटैक से निधन,

टीम इंडिया के क्राइसिस मैन और 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ी रहे यशपाल शर्मा का निधन हो गया। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शर्मा के निधन पर उनके साथी और नेता दुख व्यक्त कर रहे हैं। कपिल देव तो उनके निधन पर रो पड़े।

टीम इंडिया के क्राइसिस मैन के नाम से मशहूर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा का मंगलवार सुबह निधन हो गया। हार्ट अटैक की वजह से यशपाल शर्मा का निधन हुआ। 66 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। यशपाल शर्मा उस टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे, जिसने 1983 में पहली बार वर्ल्डकप जीता था। 37 टेस्ट और 42 वनडे मैच खेलने वाले यशपाल 1983 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में दूसरे नंबर पर थे। यशपाल शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 1979 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जबकि 1983 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। 1978 में वनडे डेब्यू किया था और 1985 में अपना आखिरी वनडे मैच खेला था।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दुख जताया

सूचना और प्रसारण मंत्री, अनुराग ठाकुर ने पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया। 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य के निधन की खबर सुनकर हैरान हूं। ठाकुर ने कहा कि वह अच्छे स्वाभाव के इंसान थे।

राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया “1983 क्रिकेट विश्व कप में महत्वपूर्ण मैचों के दौरान उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन ने क्रिकेट इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत में से एक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top