Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

Year Ender 2021 : वो कौन सी बड़ी घटनाएं हैं जो हमेशा याद रहेंगी

साल 2021 कुछ ही दिनों में अलविदा कहने जा रहा है। यदि भारत के लिहाज से देखें तो कोरोना महामारी की दूसरी लहर की वजह से ये साल बेहद तकलीफदेह रहा। इसके अलावा उत्तराखंड में तीन मुख्यमंत्री का बनाया जाना एक इतिहास बना गया और हाई प्रोफाइल पश्चिम बंगाल इलेक्शन  में भारतीय जनता पार्टी की हार की वजह से ये साल कुछ बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों का भी गवाह रहा। वहीँ देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित तरह लोगों की दर्दनाक हादसे में मौत बड़ी घटना साबित हुयी है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भव्य स्वरुप में दुनिया के सामने आना भी साल 2021 की ख़ास खबरें बनी है। तो आपको बताते हैं साल 2021 की कुछ ख़ास घटनाएं जो हमेशा रहेंगी याद – 

उत्तराखंड में सियासत की बात करें तो 21 साल के इतिहास में 1 साल के भीतर भाजपा ने 3 चेहरे मुख्यमंत्री के तौर पर उत्तराखंड को दिए। ऐसे में 2021 को उत्तराखंड के इतिहास में सीएम बदलने को लेकर जरुर याद किया जाएगा। त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार 4 साल के कार्यकाल पूरा करने से पहले ही बदल गई, जब दूसरे चेहरे के रुप में तीरथ सिंह रावत को जिम्मेदारी सौंपी। लेकिन 4 माह के अंदर ही भाजपा ने युवा मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी को कुर्सी सौंपी। इस तरह भाजपा ने एक साल में 3 मुख्यमंत्री बदल कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। जो कि उत्तराखंड के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान साल 2020 से धरने पर बैठे थे। आंदोलन कर रहे थे लेकिन इस साल की शुरुआत में किसानों का गुस्सा फूटा, जब गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान जब लाल किले की ओर बढ़े तो जमकर लाठीचार्ज हुआ। पुलिस और किसानों के बीच विवाद बढ़ा। किसान उग्र हो गए। कुछ उग्र आंदोलनकारी लाल किले पर चढ़ गए और निशान साहिब का झंडा लहराने लगे। इस ट्रैक्टर मार्च गणतंत्र दिवस हिंसा में तब्दील हो गई। जिसमें कई लोग घायल हुए, सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ।

इस साल की टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए खुशी की खबर आई। जुलाई-अगस्त में आयोजित हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियों ने 7 पदक हासिल किए। जिसमें नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद हॉकी में मेडल हासिल किया। भारत के लिए ये किसी जश्न से कम नहीं था।

कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच देश को राहत उस समय मिली जब अक्टूबर में भारत में 100 करोड़ वैक्सीन के डोज पूरे करके इतिहास रच दिया। 21 अक्टूबर 2021 भारतीय इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन था। COVID-19 की भीषण दूसरी लहर से जूझने के बाद, भारत ने 100 करोड़ के वैक्सीन मार्क को पार कर लिया। टीकाकरण अभियान में भारत के नाम बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। दुनिया में भारत वैक्सीनेशन में 100 करोड़ का आंकड़ा पूरा करने वाला पहला देश बन गया। मात्र 9 महीनों में देश ने यह उपलब्धि हासिल की।
इस साल तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में प्रदर्शनकारी किसानों पर एक थार गाड़ी चढ़ा दी गई, जिसमें चार किसानों की मौत हो गई। इस हिंसा में कुल 8 लोग मारे गए। इस कांड में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को आरोपी बनाया है। हाल ही में आशीष मिश्रा ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई को टाल दिया गया है।

साल के आखिरी महीने की शुरुआत में भारत के लिए दुख की घड़ी आई, जब वायुसेना का एमआई 17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जब ये हादसा हुआ तो सेना के सबसे बड़े अधिकारी सीडीएस जनरल बिपिन रावत, अपनी पत्नी के साथ हेलीकॉप्टर में मौजूद थे। कुल 14 लोग हेलीकॉप्टर में थे, जिसमें सेना के कई बड़े अफसर शामिल थे। सभी को इस हादसे में देश ने खो दिया।

सुष्मिता सेन और लारा दत्ता के बाद भारत की एक और बेटी को मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब मिला। 21 सालों बाद चंडीगढ़ की हरनाज कौर संधू ने देश को ये खुशी दी। वह भारत की तीसरी महिला हैं, जिनको यह खिताब मिला है।

2021 के आखिरी दिनों में देश की सबसे प्रमुख घटनाओं में से एक किसान आंदोलन की वापसी थी। बीते 378 दिन से किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं को घेरा हुआ था। आंदोलन की वापसी के बाद 11 दिसंबर को किसानों ने घर लौटना शुरू कर दिया। इस दिन किसान विजय दिवस के रूप में मनाया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top