Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

केदारनाथ धाम में बर्फबारी – पुनर्निर्माण कार्य की रफ़्तार थमी

पहाड़ों में एक बार फिर से मौसम खराब हो गया है.केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बाद अत्यधिक ठंड बढ़ गई है….. जिस कारण केदारनाथ धाम में चल रहे द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्य भी ठप पड़ गये हैं..केदारनाथ में हो रही बर्फबारी का असर निचले क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है..निचले क्षेत्रों में ठिठुरन अत्यधिक बढ़ गई है..

विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में बर्फबारी का दौर जारी है.बर्फबारी के कारण धाम के तापमान में भारी गिरावट आ गई है….. सौ से ज्यादा मजदूर अभी भी केदारनाथ धाम में मौजूद हैं और द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्योंं में जुटे हैं, लेकिन बर्फबारी होने के कारण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं.

अगर धाम में लगातार बर्फबारी होती रही तो मजदूर भी वापस लौट आयेंगे.बर्फबारी के बाद पूरी केदारनगरी सफेद हो गई है..केदारनाथ में चारों ओर अब बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है.

धाम में कई स्थानों पर एक फीट तक बर्फ जमी हुई है..बर्फवारी के कारण मजदूरों को बर्फ पिघलाकर पानी निकालना पड़ रहा है..माइनस डिग्री में भी मजदूर धाम में डटे हुए हैं और मौसम साफ होने पर कार्य कर रहे हैं..इन दिनों धाम में सरकारी भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें अस्पताल, पुलिस चैकी सहित अन्य कार्य निर्माणाधीन हैं..बर्फवारी के कारण निर्माण कार्यों पर बुरा असर पड़ रहा है..

Back To Top