Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

अब फिर शुरू होगा वर्क फ्रॉम ऑफिस – कोरोना ने लगा दिया था ब्रेक 

 विशेष रिपोर्ट – महविश फ़िरोज़

अब खत्म होने वाला है  घर पर दफ्तर की ज़िम्मेदारी का टेंशन  कोरोना वायरस की तीसरी लहर के कुछ हद तक शांत होने के बाद देशभर से कोविड से जुड़े प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं। दिल्ली में स्कूल-कॉलेजों को पूरी तरह से खोला जा रहा है। ऐसे में ज़्यादातर कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को वापस ऑफिस बुलाने की तैयारी में लगी हैं। ऐसे कई ऑफिस हैं जो साल 2020 में अचानक लगे कोविड लॉकडाउन के बाद अब यानी दो साल बाद खुलने जा रहे हैं। घर से काम करने और लॉकडाउन की वजह से हम सभी की कई सारी आदतें बदल गईं। हमने इन दो सालों में खुद को घर का और ऑफिस का काम एक साथ मैनेज करने की आदत डाली।

अब दो साल के लंबे समय बाद जब दोबारा ट्रेवल कर ऑफिस जानें की बात हो रही है, तो ज़ाहिर है कई लोगों को बेचैनी और घबराहट महसूस हो रही होगी। ऐसा महसूस होना आम बात है, लेकिन आप कुछ टिप्स की मदद से खुद को इस बदलाव में आसानी से ढाल सकती हैं।  

सोचिये कि अब कैसी होगी दफ्तर में दिनचर्या आपको अधिक आरामदायक महसूस करने में मदद करने के लिए आंखें बंद करें और सोचें कि आपका ऑफिस कैसा दिखता है, आपकी बैठने की जगह, रिसेप्शन, इससे मानसिक रूप से आप कुछ हल्का महसूस करते हैं। लोगों को चिंता से भरी स्थितियों से निपटने में मदद करने के लिए इमेजरी शक्तिशाली साबित होती है। जब आप ऐसा करते हैं, तो आप मानसिक तौर पर बेहतर महसूस करते हैं।

ऑफिस में अपनी सीट से जुड़ा बदलाव करें अब जब आप वापस ऑफिस जा रहे हैं, तो आपको अपनी टेबल और कुर्सी या बैठने की जगह पुरानी लगेगी। ऐसे में क्यों न वहां कुछ बदलाव करें। अपने बच्चों या परिवार की नई तस्वीरें लगाएं। कुर्सी पर रंगबिरंगा कुशन रख लें। बोर्ड को सजा लें। डेकोरेटिव चीज़ों का इस्तेमाल करें। रिसर्च कहती है कि जो लोग अव्यवस्थित वातावरण में काम करते हैं, वे आमतौर पर अपरिचित तनाव से पीड़ित होते हैं। लगातार दस्तावेजों की खोज करने या गन्दे लैपटॉप पर कुछ भी ढूंढ़ने में नेविगेट महसूस करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top