Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

उत्तराखंड कांग्रेस की चिंता : इंदिरा हृदयेश के निधन से खाली हुई जगह की कैसे हो भरपाई

[ad_1]

पंचतंत्व में विलीन हुईं कांग्रेस की कद्दावर नेता इंदिरा हृदयेश.

पंचतंत्व में विलीन हुईं कांग्रेस की कद्दावर नेता इंदिरा हृदयेश.

इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद उत्तराखंड कांग्रेस दो चेहरों पर आकर टिक गई है – हरीश रावत और प्रीतम सिंह. इन दोनों नेताओं के आसपास अब कांग्रेस के भविष्य की राजनीति घूमेगी और यही नेता तय करेंगे की इंदिरा हृदयेश की कमी कैसे पूरी होगी?

देहरादून. कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं. लेकिन अपने जाने के साथ वे उस कांग्रेस पार्टी के लिए उत्तराखंड में कई मोर्चों पर सवाल छोड़ गई हैं, जिसकी सेवा उन्होंने करीब 4 दशक तक की. अब कांग्रेस को सोचना है कि इंदिरा के बाद क्या?

सोमवार को कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया. करीब 4 दशक तक इंदिरा हृदयेश ने कांग्रेस पार्टी की सेवा की. उत्तराखंड में तो वे कई मोर्चों पर अकेली नेता थीं, जहां पार्टी दम ठोक कर कहती थी कि इंदिरा जी हैं न. उत्तराखंड कांग्रेस में नारायण दत्त तिवारी के बाद इंदिरा हृदयेश बड़ी ब्राह्मण नेता रहीं. वे उत्तरप्रदेश से लेकर उत्तराखंड के 21 साल में सबसे बड़ी महिला नेता रहीं. उत्तराखंड कांग्रेस में हमेशा उनकी गिनती ताकतवर और बड़े चेहरों में हुई. हल्द्वानी शहर इंदिरा हृदयेश का गढ़ रहा, जहां से उन्होंने कुमाऊं की राजनीति को साधा. मौजूदा वक्त में वे नेता विपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं.

इंदिरा ह्रदयेश अब नहीं है, कई बड़े चेहरे 2016 में बीजेपी के हो चुके हैं. यशपाल आर्य के बीजेपी में जाने के बाद कांग्रेस में कोई बड़ा दलित चेहरा नहीं बचा और ऐसे में कई मोर्चों पर कांग्रेस के अंदर कोई विकल्प नहीं दिखता. इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद उत्तराखंड कांग्रेस दो चेहरों पर आकर टिक गई है – हरीश रावत और प्रीतम सिंह. इन दोनों नेताओं के आसपास अब कांग्रेस के भविष्य की राजनीति घूमेगी और यही नेता तय करेंगे की इंदिरा हृदयेश की कमी कैसे पूरी होगी?

लोकतंत्र में चुनाव भले ही पार्टी लड़ती हो, राजनीति भले ही पार्टी के नाम पर चलती होती हो, लेकिन जनता में नेता का चेहरा और नाम काम आता है. ऐसे में इंदिरा हृदयेश के जाने के बाद कांग्रेस को सबसे बड़ी कसरत इसी मोर्चे पर करनी होगी.





[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top