Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

उपाध्यक्ष की पहल पर एमडीडीए में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री ने डेंगू से बचाव के लिए व्यापक जागरूकता अभियान इत्यादि चलाने के दिये हुए हैं निर्देश

डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच मरीजों की मदद के लिए आगे आया एमडीडीए

देहरादून। डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण भी मरीजों की मदद को आगे आया है। आज उपाध्यक्ष  एमएमडीए वंशीधर तिवारी की पहल पर प्राधिकरण सभागार में दून मेडिकल कॉलेज के सहयोग से एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। विदित हो कि शहर में डेंगू का लगातार प्रभाव बढ़ रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने डेंगू से बचाव हेतु व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हुए हैं। डेंगू में रक्त एवं प्लेटलेट्स की उपलब्धता की महत्ता को देखते हुए एमडीडीए के उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी ने  विगत दिवस दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना से दूरभाष पर वार्ता की और आश्वस्त किया था कि डेंगू के खिलाफ लड़ाई में पूरा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण परिवार भी शहरवासियों के साथ खड़ा है।

इसी क्रम में आज प्राधिकरण सभागार में उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी व सचिव मोहन सिंह बर्निया की मौजूदगी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़चढ़कर कर भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर दोपहर दो बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक आयोजित हुआ। उपाध्यक्ष महोदय द्वारा इस दौरान एक बार पुनः दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना से फोन पर वार्ता की और कहा कि आगामी दिनों में जब कभी भी रक्त की आवश्यकता होगी, प्राधिकरण कर्मचारी इस हेतु तत्पर हैं।

उपाध्यक्ष ने कहा कि यह मानवता की सेवा का समय है। उन्होंने कहा कि डेंगू महामारी में प्राधिकरण के सभी कर्मचारी रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के लिए सदैव तत्पर हैं। इस अवसर संयुक्त सचिव रजा अब्बास, अधीक्षण अभियंता एचसी राणा, अधिशासी अभियंता, समस्त सहायक अभियंता, अवर अभियंता व अन्य कर्मचारी एवं दून मेडिकल कॉलेज की ओर से जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र सिंह भंडारी व स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top