Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

उत्तराखंड में स्वरोजगार से खुशहाली आएगी – भगत सिंह कोश्यारी , राज्यपाल

उत्तराखंड में  भाजपा को शीर्ष पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का मानना है कि अगर देवभूमि उत्तराखंड में खुशहाली को पहाड़ों के कोने कोने तक पहुँचाना है तो इसका सबसे प्रभावशाली रास्ता स्वरोजगार ही हो सकता है।लिहाज़ा अब खुद भगत दा इसके लिए जल्द ही एक विशेषज्ञ टीम महाराष्ट्र से उत्तराखंड भेजेंगे। राज्यपाल कोश्यारी ने उत्तराखंड में अपने दौरान समर्थकों और पार्टी नेताओं से  मुलाकात की। लोगों से विभिन्न मामलों पर चर्चा की और सुझाव दिए। तमाम पुराने साथियों ने विश्राम गृह पहुंचकर उनका स्वागत किया। गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि महाराष्ट्र में कृषि व उद्यानिकी से जुड़े लोग अपने उत्पादों को पेटेंट और ब्रांडिंग कराकर अच्छी आय कर रहे हैं।उत्तराखंड में भी कृषि और उद्यानिकी में तमाम ऐसे उत्पाद हैं, जिनके पेटेंट और ब्रांडिंग से मुनाफा बढ़ाया जा सकता है। मुनस्यारी में राजमा का उत्पादन कर रहे लोग आधुनिक तौर तरीकों का प्रयोग कर आय बढ़ा सकते हैं। शीघ्र ही महाराष्ट्र से उन्नत काश्तकार व विशेषज्ञों की एक टीम उत्तराखंड आएगी जो यहां के किसानों और अन्य स्वरोजगार से जुड़े लोगों से मिलकर उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने की बारीकियां सिखाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top