Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

माणा पोस्ट पहुंचे सीएम और गवर्नर ने सैनिकों को मिठाई खिलाई और दीपावली मनाई

दीपावली के दिन उत्तराखंड के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी माणा पहुंचे और सेना के जवानों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। प्रदेश के दोनों शीर्ष  शख्सियतों को अपने बीच पाकर सेना के जवानों  का जोश हाई हो गया। चीन सीमा पर चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र माणा पोस्ट पहुंचे सीएम और गवर्नर ने सैनिकों को मिठाई खिलाई और उनसे बड़ी तसल्ली से बात करी।

इसके बाद राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री धामी बदरीनाथ धाम पहुँच कर दर्शन भी किए। बता दें कि राज्यपाल पदभार संभालने के बाद गुरमीत सिंह पहली बार सीमांत क्षेत्र स्थित माणा पोस्ट का रुख किया।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीपावली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री इस्ट कैंप गढ़वाल स्काउट माणा पहुंचे। यहां उन्होंने सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया।

 

इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप माणा पहुंचने पर सेना के जवानों ने गार्ड आफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया।

माणा के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी बात कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जल्द ही देवस्थानम बोर्ड को लेकर समिति की फाइनल रिपोर्ट मिलेगी, जिसके अनुसार सरकार देवस्थानम पर निर्णय करेगी। उन्होंने कहा कि पीएम केदार नाथ में करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top