Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

दबंग धामी अंदाज़ में फॉरेस्ट चीफ अनूप मलिक की धुआंधार कार्यवाही

अनूप मलिक ने अधिकारियों से पूछा जंगल में खेती कैसे हो रही है,जवाब दो.!

सीएम धामी के अतिक्रमण हटाओ अभियान की हुई जंगल समीक्षा

सेटलाइट साक्ष्य के साथ दो हफ्ते में हटाने के सख्त आदेश

सीएम कार्यालय और वन मुख्यालय में डेली रिपोर्ट भेजने के निर्देश

लापरवाह डीएफओ खुद होंगे जिम्मेदार

न्यूज वायरस नेटवर्क

सीएम पुष्कर सिंह धामी के अतिक्रमण हटाने के मामले में वन विभाग की सुस्ती के प्रति व्यक्त की गई नाराजगी के बाद पीसीसीएफ हॉफ अनूप मलिक ने बुधवार को शिवालिक सर्कल और राजाजी टाइगर रिजर्व के वनाधिकारियों की बैठक ली और सख्त लहजे में पूछा कि जंगल में गुज्जरों के कैसी आबादी बढ़ गई और कैसे उन्होंने जंगल की जमीन पर कब्जे कर खेती करने लगे ,उन्होंने सेटलाइट साक्ष्य के आधार पर ऐसे अतिक्रमण को दो हफ्ते के भीतर हटाने के लिए कहा।

पीसीसीएफ श्री मलिक ने कहा कि सभी डीएफओ ,वनाधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझे अन्यथा वो अपनी लापरवाही के लिए खुद जिम्मेदार होंगे।उन्होंने अधिकारियो को निर्देशित किया कि सरकार और उत्तराखंड हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए , नदी श्रेणी और खनन नदियों किनारे चिन्हित अतिक्रमण को दो हफ्ते में हटाए।

श्री मलिक ने कहाँ कि हर फॉरेस्ट डिविजन में समन्वयक कार्मिक नियुक्त करके अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी को मुख्यालय में रोजाना रिपोर्ट देंगे जिसे सीएम कार्यालय एवं शासन को भेजा जाएगा।

श्री मलिक ने चार माह में केवल शिवालिक सर्कल में 25 हैक्टेयर वन भूमि ही अतिक्रमण मुक्त किए जाने पर नाराजगी जताई और इस अभियान में वन अधिकारियों को फील्ड में जाकर एक्शन लेने की जरूरत जताई

बैठक में देहरादून में 580 हैक्टेयर, हरिद्वार वन प्रभाग में, 51हैक्टेयर, राजाजी टाइगर रिजर्व में 7 हैक्टेयर वन क्षेत्र में अतिक्रमण चिन्हित किए जाने के जानकारी सामने आई, इसके अलावा नदी श्रेणी और नदी किनारे में अतिक्रमण को तुरंत हटाए जाने के लिए पीसीसीएफ श्री मलिक ने वनाधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी डॉ.पराग मधुकर धकाते ,शिवालिक सी एफ राजीव धिमान,लैंस डाउन के डीएफओ नवीन पंत, हरिद्वार के डीएफओ नीरज कुमार, देहरादून के नीतीश मनी त्रिपाठी, गोविंद वन्यजीव विहार के डिप्टी डायरेक्टर मयंक शेखर झा, राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला, डिप्टी डायरेक्टर कहकँशा नसीम, एसडीओ सहसपुर शिप्रा आदी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top