Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन

असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपकर असम राइफल्स को उपनल के माध्यम से सेवायोजित करने का अनुरोध किया।

पिथौरागढ़ के वन विश्राम गृह में हुए भेट के दौरान असम राइफल्स के पूर्व सैनिक और संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नारायण सिंह बिष्ट ने बताया कि उपनल के माध्यम से असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों को सेवायोजित नहीं किया जा रहा है। मंत्री ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनने के बाद दूरभाष पर उपनल के एमडी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मंत्री ने दूरभाष पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से भी इस विषय अनुरोध किया। मंत्री ने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सैनिक कल्याण मंत्री ने असम राइफल्स के प्रतिनिधिमंडल को यह भी अवगत कराया कि 2018 के बाद सरकार ने असम राइफल्स के दो शहीद सैनिकों के परिजनों को राज्य सरकार में नियुक्ति दी है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक चंद्रा पंत, असम राइफल्स के राष्ट्रीय महासचिव नारायण सिंह बिष्ट, मदन सिंह, हेमंत सिंह, शंकर सिंह मेहता, दामोदर, गणेश दत्त नगरकोटी, हरीश तिवारी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top