Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

मोदी तोड़ेंगे उत्तराखंड का अनोखा रिकॉर्ड !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा 11 और 12 अक्टूबर को प्रस्तावित है। यहां वह कुमाऊं में आदि कैलाश नारायण आश्रम में भ्रमण करेंगे। इसके अलावा पिथौरागढ़ में भी जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पीएम मोदी इस दौरान लोहाघाट के मायावती में स्थित अद्वैत आश्रम में योग साधना और रात्रि विश्राम करेंगे। इस आश्रम में स्थित स्वामी विवेकानंद का कमरा 122 सालों के बाद किसी के रात्रि विश्राम के लिए खोला जाएगा। प्रधानमंत्री का कुमाऊं दौरे के दौरान लोहाघाट क्षेत्र में मायावती स्थित अद्वैत आश्रम में 20 घंटे विश्राम के लिए आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

स्वामी विवेकानंद ने कक्ष में की थी योग साधना

इस आश्रम की विशेषता यह है कि यहां स्वामी विवेकानंद के योग और साधना कक्ष को 122 साल बाद देश के किसी व्यक्ति के रात्रि विश्राम के लिए खोला जा रहा है। स्वामी विवेकानंद के बाद यहां रात्रि विश्राम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले व्यक्ति होंगे। अद्वैत आश्रम के प्रबंधक सहृदयानंद महाराज के अनुसार स्वामी विवेकानंद जिस कक्ष में ठहरे थे और उन्होंने वहां योग साधना की थी। उसी कक्ष में प्रधानमंत्री मोदी के रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।
122 साल बाद पहली बार यह कक्ष किसी के रात्रि विश्राम के लिए खोला जा रहा है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आश्रम में करीब 20 घंटे रुक सकते हैं।

आज तक किसी के लिए नहीं खोला गया कमरा

विदित हो कि स्वामी विवेकानंद तत्कालीन मद्रास से यात्रा पर निकले थे। 03 जनवरी 1901 को हुए लोहाघाट क्षेत्र में मायावती स्थित अद्वैत आश्रम पहुंचे थे। स्वामी विवेकानंद यहां 15 दिनों तक ठहरे थे और यहां पर उन्होंने योग साधना की थी। तब योग साधना के लिए स्वामी विवेकानंद को दो कक्ष आवंटित किए गए थे। उनके बाद उनके रात्रि विश्राम वाले कक्ष में किसी को भी ठहरने की अनुमति नहीं दी गई। जबकि इस एक शताब्दी में कई बड़ी शख्सियत इस आश्रम में आयी हैं। हाल ही में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी आश्रम में आये हैं।

बॉर्डर का कर सकते हैं दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत नारायण आश्रम आएंगे। यहां से वह चीन सीमा से सटी आईटीबीपी की चेक पोस्ट में जवानों के साथ कुछ समय बिता सकते हैं। वहां से कैलाश मानसरोवर के दर्शन भी करेंगे। इसके बाद उनका पिथौरागढ़ में स्थानीय लोगों के साथ संवाद और जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन पहाड़ी व्यंजन परोसने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से स्थानीय उत्पादों से निर्मित पकवान तैयार कराए गए हैं। मंडुवे के केक से लेकर मक्के का हलवा, भटिया, चुड़कानी, गहत के डुबके, मंडुवे की बर्फी, मंडुवे के रोल, झंगोरे की खीर, मंडुवे के लड्डू, भांग और दाड़िम की चटनी, कुट्टू की बर्फी, बाजरे के लड्डू, आलू चने की बर्फी, मक्का और केले के पकौड़े सहित 15 से अधिक तरह के व्यंजन तैयार किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top