Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

सतपाल महाराज ने दिया सर जॉर्ज एवरेस्ट कॉर्टोग्राफी म्यूजियम का तोहफा

महान भारतीय पर्वतारोही राधानाथ सिकदर के नाम से जाना जायेगा हैलीपैड

विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में राज्य में विभिन्न स्थानों पर पर्यटन विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस वर्ष UNWTO द्वारा विश्व पर्यटन दिवस की थीम Tourism and Green Investment निर्धारित की गयी है। सर जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा कॉर्टोग्राफी म्यूजियम का लोकार्पण करने के साथ-साथ जॉर्ज एवरेस्ट स्थित हैलीपैड को महान भारतीय पर्वतारोही राधानाथ सिकदर को समर्पित किया गया।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में सर जॉर्ज एवरेस्ट तथा राधानाथ सिकदर द्वारा किये गये पर्वतारोहण तथा सर्वे के कार्यों की सरहाना करते हुए जॉर्ज एवरेस्ट कॉर्टोग्राफी म्यूजियम को भारत के सभी महान पर्वतारोहियों को समर्पित किया। यह म्यूजियम अपने आप में एक अनूठा म्यूजियम है, जिसमें सर जॉज एवरेस्ट द्वारा किये गये Great Trigonometric Arc Survey तथा भारतीय पर्वतारोहियों द्वारा विभिन्न हिमालयी चोटियों के सर्वे को दर्शाया गया है। साथ ही सर्वे में प्रयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों की भी जानकारी म्यूजियम में दी गयी है ।

पर्यटन मंत्री ने पर्यटन विभाग द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों जानकारी देते हुए राज्य के विभिन्न जनपदों में विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के विषय में भी अवगत करवाया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उपस्थित अतिथियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि विश्व पर्यटन दिवस – 2023 के अवसर पर भारत सरकार द्वारा आयोजित Best Tourism Village प्रतियोगिता के अन्तर्गत पिथौरागढ़ जनपद स्थित सरमोली गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटक गांव का पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस प्रतियोगिता में भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों से पर्यटक ग्रामों की सूचना तथा प्रस्तुतिकरण का आवेदन मांगा गया था। प्रस्तुतिकरण में पर्यटक ग्रामों में पर्यटन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और पर्यटकों के लिए होम स्टे आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। भारत सरकार द्वारा यह पुरस्कार राज्य द्वारा पर्यटन में सामुदायिक भागीदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top