Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

अग्निपथ योजना के विरोध के चलते देहरादून से आने और जाने वाली 2 ट्रेनें रद्द

अग्निपथ योजना के विरोध के चलते देहरादून से आने और जाने वाली 2 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. देहरादून से दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस को आज रद्द किया गया है. वहीं, हावड़ा से देहरादून आने वाली उपासना एक्सप्रेस भी विरोध प्रदर्शन के चलते संचालित नहीं हो सकी है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, संभवत: गोरखपुर-मुजफ्फराबाद से देहरादून आने वाली ट्रेन भी रद्द हो सकती है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

देहरादून रेलवे स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा के मुताबिक, अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे स्टेशन में आरपीएफ और जीआरपी के पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं. किसी भी तरह के अराजक और उपद्रवी लोग स्टेशन के आसपास ना आ सके इसके लिए विशेष नजर रखी गई. यात्रियों और रेलवे संपत्ति को किसी तरह का कोई नुकसान ना हो इसको लेकर उत्तराखंड पुलिस के सहयोग से रेलवे की जीआरपी और आरपीएफ की टुकड़ियां लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था बना रही हैं.

अग्निपथ योजना के विरोध में आज भारत बंद का आह्वान किया गया था, लेकिन उधम सिंह नगर में आह्वान का असर नहीं दिखाई दिया. सुबह से ही रोडवेज और रेलवे स्टेशन समेत मुख्य चौराहों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा. हालांकि, राजनीतिक पार्टी ने विरोध में राष्ट्रपति को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा. वहीं, अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद के आह्वान को लेकर देहरादून जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट और सहायकों की तैनाती की है.बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से लॉन्च की गई अग्निपथ योजना का पूरे देश में कड़ा विरोध देखने को मिल रहा है. उत्तराखंड में भी इस योजना को लेकर युवाओं में गुस्सा देखा गया. हल्द्वानी और देहरादून में लगातार इस योजना को लेकर युवा सड़कों पर उतर रहे हैं. हल्द्वानी में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था. अग्निपथ योजना पर सीएम धामी कह चुके हैं कि इस योजना के माध्यम से लाखों बच्चों को रोजगार देना है. साथ कहा था कि सेना में 4 साल की नौकरी करने के बाद जो 75 फीसदी जवान रिटायर होंगे उन्हें हम उत्तराखंड की सेवाओं में लेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top