Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

इस दिन शुरू होगी कांवड़ यात्रा उत्तराखंड सरकार करेगी कांवड़ियों का खास स्वागत

14 जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा के लिए इस बार उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार खासा तैयारियों में जुटी हुई है। वेस्ट यूपी के साथ साथ इस बार उत्तराखंड में भी कांवड़ियों का जोरदार स्वागत करने की तैयारी हो रही है। कोविड के चलते इस बार कांवड़ यात्रा में जबरदस्त भीड़ जुटने की उम्मीद लगाई जा रही है। जिसे देखते हुए इस बार दोनों सरकारों ने कांवड़ियों का स्वागत जोरदार तरीके से करने का ऐलान किया है। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बीते दिनों कहा था कि कोविड महामारी के कारण दो साल से कांवड़ यात्रा बाधित रही। ऐसे में इस बार कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी।

दो साल बाद हो रही यात्रा, उत्साह की उम्मीद
सावन मास में होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। यात्रा के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार को तैयारियां करनी होती है। जिसके लिए दोनों सरकारों ने तैयारियां तेज कर दी है। इस बार कांवड़ियों को हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने की तैयारी है। कोविड के कारण 2 साल तक यात्रा नहीं हो पाई। ऐसे में इस बार यात्रा में जबरदस्त उत्साह नजर आने की संभावना है। जिसको लेकर सरकार की ओर से तैयारियां शुरू हो गई है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जल्द ही कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। इसके लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को भी कांवड़ यात्रा को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भावना व्यक्त की है कि कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन करें।

कांवड़ यात्रा क्या है
हर साल श्रावण मास में लाखों की संख्या में कांवड़िए सुदूर स्थानों से आकर गंगा जल से भरी कांवड़ लेकर पदयात्रा करके अपने गांव वापस लौटते हैं इस यात्रा को कांवड़ यात्रा बोला जाता है। श्रावण की चतुर्दशी के दिन उस गंगा जल से अपने निवास के आसपास शिव मंदिरों में शिव का अभिषेक किया जाता है। यह यात्रा शिव भक्तों के लिए सबसे खास मानी जाती है। सावन मास भोले भगवान का सबसे खास महीना माना जाता है। इस पूरे माह में महादेव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। हिंदू धर्म की मान्यता है कि यदि कोई जातक सावन महीने में प्रत्येक सोमवार को पूरी श्रद्धा के साथ व्रत रखता है, तो उसे भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त होता है और भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। हर साल श्रद्धालु भोले को खुश करने के लिए कांवड़ यात्रा निकालते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top