Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

तैयार हो जाइये अब पहाड़ों में बहेगी ठंडी हवा

दीपावली गुज़र चुकी है और स्कूलों का समय भी बदल गया है अब बारी मौसम के बदलने की है लिहाज़ा अभी तो अगले कुछ दिन तक मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह और शाम को तापमान में गिरावट आएगी। इससे मैदानों में कोहरा छाने की शुरुआत के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। साथ ही मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं सुबह के समय उथला कोहरा छाये रहने की संभावना है।पहाड़ में ठंडी हवा चलने की भी संभावना

उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहेंगे। पहाड़ में ठंडी हवा चलने की भी संभावना है। इधर, सोमवार को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले हिस्सों में दोपहर में करीब दो घंटे हल्के बादल छाये रहने और ठंडी हवा चलने से ठंड में इजाफा हुआ। पौड़ी, टिहरी और पिथौरागढ़ जनपद में दिनभर धूप खिली रही। दून में अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मसूरी और देहरादून के गढ़ी कैंट क्षेत्र में सुबह के समय सड़क पर पाला जमने लगा है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पंजाब व हरियाणा के ऊपर चक्रवती परिसंचरण होगा। इसकी वजह से उत्तराखंड के अलावा जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हरियाण व दिल्ली में सात ने नौ नवंबर के बीच आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी ने बताया कि आठ नवंबर को कुमाऊं समेत उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों में वर्षा की बौछारें पडऩे के साथ कहीं कहीं पर हिमपात देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top