Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

उत्तराखंड: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, बदरीनाथ हाईवे समेत करीब 126 सड़कें बंद

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। सोमवार देर रात प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को उमस से राहत मिली। मसूरी में भी बारिश के बाद कोहरा छाया हुआ है।

वहीं, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में तेज बौछारों के साथ भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

ऋषिकेश में जाखन नदी पर बना वैकल्पिक मार्ग बहा
ऋषिकेश में देर रात तेज बारिश के बाद सुबह करीब चार बजे रानीपोखरी में बनाया जा रहा वैकल्पिक मार्ग का कुछ हिस्सा बह गया।

बदरीनाथ हाईवे कई जगह बंद

चमोली जिले में सोमवार देर रात से शुरू हुई तेज बारिश सुबह करीब आठ बजे थमी। बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे कई जगह अवरुद्ध हो गया। हाईवे पागल नाला, चमधार, सिरोहबगड़, नरकोटा और शिवानंदी में मलबा आने से बंद है। वहीं, यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में घने बादल छाए हुए हैं।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top