Flash Story
उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ियों का जलवा, ऑल इंडिया टूर्नामेंट में जीते चार पदक
क्यों पूरे भरे ईंधन के साथ लैंडिंग नहीं करते हैं विमान, निकाल देते हैं फ्यूल
उत्तराखंड : साइबर ठगी का शिकार हुए देहरादून के लेफ्टिनेंट कर्नल, गंवाए नौ लाख रुपये
उत्तराखंड : गर्मी ने तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड, हीट वेव का अलर्ट जारी
धूप से लौटते ही करते हैं ये गलतियां तो हो जाएं सतर्क 
विश्व जाट संवाद यात्रा पहुंची देहरादून,जाट एकता के लिए कार्य किया जाएगा-पलसानिया 
मुख्यमंत्री ने लिया जनता से फीडबैक , अधिकारियों को दिए निर्देश 
E PAPER OF 18 MAY 2024
चारधाम यात्रा की लगातार मॉनिटरिंग करें अधिकारी : सीएम धामी 

क्या हैं शिवशक्ति और तिरंगा पॉइंट? क्यों हो रही हैं चर्चा

भारत अब चांद के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंच चुका है। एक परिपाटी सी है कि अंतरिक्ष में इंसान जहां जाता है, उस जगह को कोई नाम दे देता है। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने जहां पर कदम रखे, उस जगह का नामकरण हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट को ‘शिवशक्ति’ नाम दिया। वह ISRO के वैज्ञानिकों से मुखातिब थे जिन्होंने भारत को चांद तक पहुंचाया। रुंधे गले से पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को सैल्यूट करते हुए कहा क‍ि चंद्रयान महाअभियान सिर्फ भारत की नहीं, बल्कि पूरी मानवता की सफलता है।
पीएम ने चंद्रयान-2 के इम्पैक्ट पॉइंट को भी एक नाम दिया। अब उसे ‘तिरंगा’ के नाम से जाना जाएगा। 2019 में यहीं पर चंद्रयान-3 का लैंडर क्रैश हो गया था। बाद में उसकी लोकेशन का पता लगा। चांद पर मौजूद ‘शिवशक्ति’ और ‘तिरंगा’ पॉइंट कहां हैं, उनके बारे में अब तक हमारे पास कितनी जानकारी है, जानिए।

चांद पर शिवशक्ति पॉइंट क्‍या है

चंद्रमा के जिस हिस्से पर 23 अगस्‍त 2023 की शाम को चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल उतरा, अब उस पॉइंट को ‘शिवशक्ति’ के नाम से जाना जाएगा। ISRO ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट का फोटो जारी किया था जो आप ऊपर देख सकते हैं।

इसमें लैंडर का एक पैर और परछाई दिख रही है।अमेरिका के Lunar Reconnaissance Orbiter Camera के अनुसार, चंद्रयान-3 का लैंडर इन कोऑर्डिनेट्स पर है – 69.37282, 32.31837 , पीएम मोदी ने कहा, ‘यह ‘शिवशक्ति’ पॉइंट आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा कि हमें विज्ञान का उपयोग मानवता के कल्याण के लिए ही करना है। मानवता का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्रतिबद्धता है।’

चांद पर तिरंगा पॉइंट क्‍या है

चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 अपने निशान छोड़े हैं, वह पॉइंट अब ‘तिरंगा’ कहलाएगा। PM मोदी ने कहा कि ये तिरंगा पॉइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा, ये तिरंगा प्वाइंट हमें सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती। दिसंबर 2019 में NASA के LROC ने लैंडर विक्रम की इम्‍पैक्‍ट साइट 70.8810°S 22.7840°E पर होने का पता लगाया था।​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top