धान खरीद का कार्य शासन की प्राथमिकताओं में – युगल किशोर पन्त डीएम , यूएस नगर

सभी सम्बन्धित अधिकारी जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी ने जिला कार्यालय सभागार में इस वर्ष धान खरीद हेतु चल रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिये।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीद का कार्य शासन की प्राथमिकताओं में से है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को आसानी से पंजीकरण कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जाये और इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाये कि किसानों को पंजीकरण के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि धान विक्रय हेतु किसानों के पंजीयन में काई भी समस्या आने पर उसका निराकरण प्राथमिकता से करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने एआर को-ऑपरेटिव को निर्देशित करते हुए कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी को-ऑपरेटिव विभाग द्वारा 137 क्रय केन्द्र ही खोले जायेंगे। उन्होंने समिति सचिवों को किसानों के ऑनलाइन पंजीयन हेतु प्रशिक्षण देने के निर्देश भी निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि नैफेड को विकासखण्ड जसपुर के स्थान पर अन्य विकास खण्ड में धान क्रय केन्द्र खोलने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर सभी पंजिकाएं व्यवस्थित हों और नियमानुसार पंजिकाएं भरी जायें। उन्होंने क्रय केन्द्रो पर माप-तौल हेतु प्रमाणित कांटे एवं मशीने लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने आवश्यकतानुसार धान क्रय केन्द्र खोलने हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश सभी उप जिलाधिकारियों को दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top