विशेष रिपोर्ट – मो० अरशद
पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी, चकराता समेत उत्तराखंड के कई पर्यटन स्थल जन्नत से कम नजर नहीं आ रहे हैं। यहां फिर से बर्फबारी होने से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं। बर्फ की सफेद चादर में लिपटी वादियां बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। मसूरी के पास धनोल्टी, बुरांशखंडा, सुरकंडा में आज सुबह ताजा हिमपात हुआ है। तो चलिए तस्वीरों में आपको यहां की खूबसूरती का दीदार कराते हैं.जौनसार-बावर में पहाड़ी ऊंची चोटियां अब भी बर्फबारी से लकदक हैं। हालांकि यहां ताजा बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन बीते दिनों पड़ा हिमपात अब भी देखा जा सकता है। ![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/02/winter-weather-01-dc-gty-jc-181115_hpMain_16x9_1600-300x169.jpg)
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/02/hgsdhhshd-233x300.jpg)
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/02/winter-weather-01-dc-gty-jc-181115_hpMain_16x9_1600-300x169.jpg)
क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल चकराता जाड़ी और ऊंची चोटियों में शुमार लोखंडी-लोहारी, उदांवा, कोटी-कनासर, देववन, मुंडाली, खड़ंबा, गौरछा, कुनैन, कथियान और देवगार खत के ऊंचाई वाले समेत आसपास के ग्रामीण इलाके अब भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़े हुए हैं।![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-09-at-21.35.48-1-203x300.jpeg)
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-09-at-21.35.48-217x300.jpeg)
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-09-at-21.35.48-1-203x300.jpeg)
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-09-at-21.35.48-217x300.jpeg)
कुदरत के खूबसूरत नज़रों से भरा उत्तराखंड हर मौसम में ही बेहद खूबसूरत नज़र आता है लेकिन आजकल जिस तरह से मौसम ने इस धरती पर अपनी नज़रे इनायत की है उसके बाद तो यहां की हसीन और सुकून भरी वादियां लोगों को बरबस ही सबको अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/02/Shimla_snowfall-_PTI-300x150.jpg)
इन दिनों यहां धनोल्टी, चकराता, चमोली, मसूरी, नैनीताल, औली, जौनसार बावर समेत कई अन्य स्थल घूमने के लिए बेहद मुफीद हैं। इनमें से कई तो इनदिनों बर्फ की सफेद चादर में लिपटे नजर आ रहे हैं। ये अलग बात है कि पहाड़ों में ये मौसम थोड़ा मुश्किल और समस्यायों से भी दो चार करता है लेकिन अगर आप जाम के जहां और ठण्ड की तकलीफ को झेलते हुए सुकून भरा आनंद लेना चाहते हैं तो आज ही देवभूमि की सैर पर आ जाइये क्या मालूम कल ये मौसम फिर बदल जाये।
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/02/logo-news-123-Copy-Copy-2-Copy-300x262.jpg)
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/02/logo-news-123-Copy-Copy-2-Copy-300x262.jpg)