Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

आखिरकार विराट ने ले लिया रिटायरमेंट – पीएम मोदी ने योगदान को सराहा

विशेष रिपोर्टफ़िरोज़ गाँधी भारत के 73 वें गणतंत्र दिवस के जश्न के समापन पर राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सुरक्षा बेड़े में तैनात घोड़े विराट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दुलारते नजर आये। बता दें कि यह घोड़ा राष्ट्रपति के सुरक्षा बेड़े में पिछले 13 सालों से तैनात रहा जो कि आज से रिटायर हो गया।

ये भी दिल छू लेने वाला लम्हा था जब पिछले 13 सालों से गणतंत्र दिवस का हिस्सा बनते आ रहे घोड़े विराट को शानदार तरीके से विदाई दी गयी । परेड शो में विराट के पहुंचने पर पीएम मोदी भी उसे दुलारने से खुद को रोक नहीं पाये। विराट को पीएम मोदी ने प्यार से सहलाया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उसे सहलाते दिखे।

कई बार हो चुका है सम्मानित: बता दें कि ‘विराट’ अपनी योग्यताओं और सेवाओं के चलते कई बार सम्मानित किया जा चुका है। ‘विराट’ राष्ट्रपति के अंगरक्षक परिवार में शामिल रहा है और उसे प्रेजिडेंट्स बॉडीगार्ड का चार्जर भी कहा जाता है। सेना दिवस 2022 के मौके पर विराट को चीफ आफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

अधिक उम्र में भी किया बेहतर प्रदर्शन: गौरतलब है कि हनोवरियन नस्ल के घोड़े विराट को 2003 में अंगरक्षक परिवार का हिस्सा बनाया गया था। परेड के दौरान सबसे भरोसेमंद घोड़े माने जाने वाले विराट ने 2021 में गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग द रिट्रीट समारोह के दौरान काफी उम्र होने के बाद भी असाधारण तरीके से अच्छा प्रदर्शन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top