Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

उत्तराखंड कांग्रेस में ज्योति बनी प्रदेश अध्यक्ष तो कमलेश को उपाध्यक्ष की कमान

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के भाजपा ज्वाइन करने के बाद से खाली हुई कुर्सी पर यूँ तो कई दावेदार थे लेकिन बगावत न करके वफादारी दिखाने वाली ज्योति रौतेला को ये अहम ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है। वही कई महिला टिकट दावेदारों को भी संगठन में ऊँचा पद दिया गया है। कोशिश है कि पार्टी में बगावत को रोकी जा सके। आज देर शाम कांग्रेस आलाकमान ने कांग्रेस की महिला नेत्री ज्योति रौतेला को प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस बनाया है।

ज्योति रौतेला लैंसडाउन सीट से पूर्व में विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं और इस बार भी वह टिकट की दावेदार थी लेकिन डॉ हरक सिंह रावत और उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद ज्योति रौतेला की टिकट की उम्मीद काफी कम हो गई थी। अनुकृति गुसाईं को कांग्रेस ने लैंसडाउन से प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में कांग्रेस ने अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस बनाकर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की है। वहीं कमलेश रमन, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, अलका पाल, और भागीरथी बिष्ट को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top