Author: News Virus Network

ई पास है तो हेलीकॉप्टर से कीजिये बाबा केदार के दर्शन

चार धाम यात्रा के लिए देवभूमि आने वालों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण केदारनाथ के लिए एक अक्टूबर से हवाई सेवा शुरू करेगा और ख़ास बात ये है कि फिलहाल हेलीकॉप्टर के जरिये केवल वही श्रद्धालु केदारनाथ धाम जा सकेंगे, जिनके पहले से ही ई पास बने हुए हैं। इस […]

STF उत्तराखंड का सिक्सर – ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर ताबड़तोड़ रेड जारी

देहरादून से कार्यकारी संपादक आशीष तिवारी की रिपोर्ट – संगठित ऑनलाइन सट्टे पर चलाये जा रहे स्पेशल आपरेशन में उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स की टीमों में पुलिस उपाधीक्षक जवाहर लाल की टीम ने रुड़की व पुलिस उपाधीक्षक सितारगंज  उधमसिंहनगर , वीर सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ टीम ने इस्लामनगर सितारगंज में  रेड की कार्यवाही की है।इस […]

पते की बात: गैस सिलेंडर से हादसा हुआ तो 50 लाख रुपये तक का मिलता है इंश्योरेंस,

एक समय था जब गांवों में अधिकतर महिलाएं चूल्हे पर लकड़ी झोंक-झोंक कर खाना बनाती थीं, लेकिन अब लगभग हर किसी के घर में गैस सिलेंडर की व्यवस्था हो गई है। अब महिलाएं आराम से खाना बना लेती हैं। यह काफी सुविधाजनक हो गया है, लेकिन यह उतना ही खतरनाक भी है। अगर इसपर ध्यान […]

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में किया महिला स्वयं सहायता समूहों की कार्यशाला को सम्बोधित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं ग्राम्य विकास विभाग द्वारा रूपराज पैलेस, शाहपुर शीतलाखेड़ा, हरिद्वार में महिला स्वयं सहायता समूहों की एक दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगायी गयी […]

मसूरी में 184 साल पुराना ब्रिटिश कालीन लंढौर डाकघर बंद – जानिए क्या है इतिहास

ब्रिटिश शासनकाल में ‘पहाड़ों की रानी’ मसूरी में साल 1837 में स्थापित लंढौर डाकघर बंद कर दिया गया है। पिछले दो साल से डाक विभाग इसे बंद करने की कोशिश में लगा हुआ था। देश आजाद होने के बाद मनीआर्डर प्राप्त करने व भेजने का यह एकमात्र जरिया रहा। स्थानीय निवासी वर्तमान तक पार्सल, रजिस्ट्री, […]

एक अक्टूबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ घसियारी कल्याण योजना की करेंगे शुरुआत

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर एक अक्टूबर को उनके पैतृक गांव पीठसैंण (पौड़ी गढ़वाल) आएंगे। इस दौरान वह वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति व स्मारक का लोकार्पण करेंगे। रक्षा मंत्री इस अवसर पर घसियारी कल्याण योजना की शुरुआत कर […]

Char Dham Yatra : उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021 की ताज़ा अपडेट

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021 की ताज़ा अपडेट आज  28 सितंबर को शाम तक  तीर्थयात्रियों/ दर्शनार्थियों  की संख्या पर आइये एक नज़र डालते हैं –  (1) श्री बदरीनाथ धाम  – 675 (2) श्री केदारनाथ धाम – 602 (3) श्री गंगोत्री धाम-  417 (4) श्री यमुनोत्री धाम- 400 ( दिन 12 बजे तक निर्धारित संख्या के अनुसार […]

Aap Uttarakhand – सल्ट विधानसभा के स्याल्दे पहुंचे कर्नल कोठियाल

सल्ट विधानसभा के स्याल्दे पहुंचे कर्नल कोठियाल रोजगार गारंटी यात्रा के तहत कर्नल कोठियाल कर रहे यात्रा रोजगार गारंटी यात्रा को लेकर युवाओं में गजब का उत्साह स्याल्दे में कर्नल कोठियाल का भव्य स्वागत हुआ रोजगार गारंटी यात्रा को लोगों का मिल रहा अपार समर्थन स्याल्दे के बाद देघाट पहुंची रोजगार गारंटी यात्रा देघाट में […]

चार धाम यात्रा के सफल सञ्चालन पर अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन की पैनी नज़र

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के सफल संचालन के लिए अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने सचिवालय में चार धाम यात्रा से जुड़े सभी विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। समीक्षा बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के बाहर से आने वाले यात्रियों को स्मार्ट सिटी […]

मेगा स्वरोजगार शिविर में मुख्यमंत्री धामी ने लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र बांटे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे चौक स्थित महिला आई.टी.आई. परिसर में मेगा स्वरोजगार शिविर का शुभारम्भ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वरोजगार योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरित भी किये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह […]

Back To Top