Birthday Celebrate क्यों करते है ?

हर साल में एक बार आने वाला जन्मदिन वह दिन होता है जब हम पैदा हुए थे और जीवन की इस खूबसूरत यात्रा की शुरुआत की थी। इस दिन हर कोई हमें जन्मदिन की शुभकामनाएं देता है और हम बड़ी खुशी के साथ इस दिन को celebrated करते हैं।  लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जन्मदिन क्यों मनाया जाता है? जन्मदिन मनाने की परंपरा कैसे शुरू शुरू हुई? जन्मदिन मनाने का क्या महत्व है और क्यों जरूरी है,  इस लेख में हमने जन्मदिन से जुड़ी पूरी जानकारी के बारे में चर्चा की है। दुनिया के लगभग हर कोने में जन्मदिन मनाया जाता है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे जन्मदिन मनाने के बारे में जानकारी नहीं होगी। इस दिन को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।

जिसका जन्मदिन होता है उसे शुभकामनाओं के साथ-साथ उपहार भी दिए जाते है और इसके बदले में पार्टी दी जाती है। केक कटिंग, मोमबत्ती बुझाना, गुब्बारे फोड़ना बर्थडे पार्टी के सबसे बड़े के सबसे बड़े भाग होते हैं। आखिर जन्मदिन क्या है? इस बारे में शायद ही किसी को बताने की जरूरत है क्योंकि जन्मदिन वो दिन होता है जब आप इस धरती पर आए थे यानी इस दिन आपका जन्म हुआ था। इसे अंग्रेजी में Birthday कहा जाता है। Birthday Celebration को जन्मदिन मनाना कहते हैं। आज से कई वर्ष पहले लोग जन्मदिन नहीं मनाते थे या यूं कहें कि बहुत कम लोग जन्मदिन मनाते थे। कई लोगों को तो अपने जन्मदिन के बारे में जानकारी भी नहीं होती थी कि उनका जन्मदिन कब आया और चला गया। आज भी आपको ऐसे लोग मिल जाएंगे जो जन्मदिन नहीं मनाते हैं, भले ही उन्हें अपनी जन्म तिथि मालूम हो या नहीं। यहां पर हम आपको यह बता रहे है कि लोग जन्मदिन क्यों मनाते हैं या जन्मदिन मनाने के पीछे क्या कारण है।

इस भौतिक संसार में हम कई प्रकार की परिस्थितियों से गुजरते हैं जहां कई बार हमारा मन निराश हो जाता है या हमारे जीवन में कठिन समय आ जाता है। ऐसा जरूरी भी नहीं है, फिर भी छोटी-छोटी क्रियाओं में जीवन का आनंद लेने तथा सांसारिक मामलों से बाहर आकर खुद को खुशी प्रदान करने के लिए जन्मदिन मनाया जाता है।

भौतिकवादी दुनिया को ध्यान में रखते हुए देखा जाए तो खुद के लिए समय निकालना तथा खुद को खुश रखना काफी मुश्किल काम बन गया है। ऐसे में जन्मदिन वो अवसर होता है जो आपको ऐसा करने का मौका देता है। किसी के जन्मदिन पर सभी दोस्त, परिवार व रिश्तेदार एक साथ इकट्ठा होते हैं। वैसे तो यह सब लोग किसी अन्य त्योहार पर भी एक साथ एकत्रित होते हैं, फिर भी किसी एक व्यक्ति के लिए इन सब का एक साथ आना उसे बहुत अच्छा महसूस कराता है और खुद का मूल्य भी समझता है। मजाकिया लहजे में कहा जाए तो किसी की उम्र जानने के लिए जन्मदिन मनाया जाता है। सामान्य तरीके से देखा जाए तो जन्मदिन अधिकतर वही लोग मनाते हैं जिनके पास पैसा होता है क्योंकि वो इस प्रकार के पार्टी तथा तामझाम को afford कर सकते हैं।हालांकि यह भी जरूरी नहीं है कि जन्मदिन पर कोई बड़ी पार्टी दी जाये। छोटा-सा आयोजन भी किया जा सकता है या बिना किसी आयोजन किये परिवार के साथ बर्थडे को सेलिब्रेट किया जा सकता है।

क्या जन्मदिन मनाना जरूरी है,

जी नहीं, लोगों को जन्मदिन मनाना कोई अनिवार्य नहीं है। यह सब की व्यक्तिगत रूप से पसंद होती है। कोई जन्मदिन मनाना पसंद करता है तो किसी को इस प्रकार के आयोजन करना पसंद नहीं होता है। इसलिए अपनी पसंद होती है।  ये जरूरी नहीं है की बर्थडे मनाया ही जाए। ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top