Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

तंबाकू निषेध दिवस पर छात्र, छात्राओं को कैबिनेट मंत्री महाराज ने दिलाई शपथ

न्यूज़ वायरस के लिए – आशीष तिवारी

प्रदेश के संस्कृति और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तंबाकू निषेध दिवस पर गुजराडा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं को तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू सेवन न करने और इसके लिए समाज को जागृत करने की शपथ दिलाई।

“आओ गांव चलें- उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त करें” कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम मैं छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हम सभी यह बात जानते हैं कि जीवन के लिए हमें ऑक्सीजन चाहिए। जब हम सिगरेट पीते और तंबाकू का सेवन करते हैं तो कार्बन डाइऑक्साइड को शरीर में भेजते हैं जो कि बहुत ही हानिकारक है इसीलिए सिगरेट के डिब्बे पर भी तंबाकू सेवन न करने की चेतावनी स्पष्ट रूप से लिखी होती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से समाज में चेतना पैदा करनी है कि लोग तंबाकू का सेवन ना करें। अनेक छात्राओं ने भी इस अवसर पर धूम्रपान निषेध पर अपने अपने विचार व्यक्त किए और तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में बताया।

इस मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पी.एन. सकलानी, डीईओ मध्यमिक सुदर्शन सिंह बिष्ट, पीटी अध्यक्ष रमेश रावत, अरुण सिंह बिष्ट, भारतेंदु पटवाल एवं पी.एस. बिष्ट सहित अनेक छात्र छात्राएं एवं विद्यालय कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top